/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/IPL-2024-7.jpg)
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है। इस सीजन एमआई ने 12 मैच में सिर्फ 4 जीते हैं तो वहीं, 8 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब उसके महज 2 मुकाबले बचे हुए हैं।
इस सीजन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था, लेकिन उनकी कप्तानी में भी मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा है। चलिए नजर डालते हैं उन बिंदुओ पर जिनकी वजह से एमआई का हाल इतना खराब रहा।
हार्दिक और रोहित शर्मा के बीच मतभेद
मुबई इंडियंस मैनेजमेंट ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को ट्रेड करके अपने स्क्वाड में शामिल किया था। हालांकि खबरें यह भी आईं थीं कि हार्दिक पंड्या की शर्त थी कि अगर उन्हें कप्तान बनाया जाता है तभी वह मुंबई वापस लौटकर आएंगे।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1770467818871660795
जिसको मैनेजमेंट ने मान लिया और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान नियुक्त कर दिया था। पंड्या को कप्तान बनाने के बाद मुंबई दो गुट में बट गया था।
इसमें एक गुट रोहित शर्मा के साथ था तो वहीं एक गुट हार्दिक पंड्या को सपोर्ट कर रहा था। इस सीजन मुंबई की इस तरह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का यह सबसे बड़ा कारण हो सकता है।
हार्दिक पंड्या की कप्तानी
मुंबई इंडियंस की कप्तानी का दवाब कितना भारी है यह हार्दिक पंड्या को इस साल पता चल गया होगा। दरअसल हार्दिक पंड्या (IPL 2024) ने 2015 में एमआई के लिए डेब्यू किया था, लेकिन 2021 में वह फ्रेंचाइजी छोड़कर गुजरात में चले गए, जहां उनका कप्तानी सौंपी गई थी।
https://twitter.com/mipaltan/status/1788525815933587533
मगर वहां से लौटकर जब पंड्या आए तो उनकी कप्तानी में वह दम नहीं देखने को मिला, जो गुजरात के लिए दिखाई दे रहा है। उनके निर्णय हैरान करने वाले हैं।
उन्होंने अधिकतर मैच में जसप्रीत बुमराह से बॉलिंग की शुरुआत नहीं करवाई थी और खुद पारी का पहला ओवर फेंकने लगे, जिसका खामियाजा पूरी टीम को कई बार भुगतना पड़ा।
जबकि बल्लेबाजी में भी वह काफी नीचे आने लगे थे। पंड्या जब गुजरात के कप्तान थे उस समय वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी किया करते थे, साथ ही वह पहला ओवर मोहम्मद शमी या फिर किसी दूसरे नियमित गेंदबाज से डलवाया करते थे। मगर एमआई में आने के बाद उन्होंने काफी सारे एक्पेरिमेंट किए थे।
टीम का फॉर्म
मुंबई इंडियंस का फॉर्म इस सीजन चिंता का विषय बना रहा। कभी गेंदबाजी फेल तो कभी बल्लेबाजी में टीम ने ताश के पत्तों की तरह ढहती दिखाई दी। बल्लेबाजी में टीम सिर्फ सूर्याकुमार यादव, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के इर्द-गिर्द ही घूमती रही।
https://twitter.com/mipaltan/status/1788797448602755271
जबकि बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई दूसरा गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा। जिसके चलते विपक्षी टीमों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और बड़े- बड़े स्कोर बनाए।
हेड कोच की भूमिका
मुंबई इंडियंस ने 2023 (IPL 2024) में मार्क बाउचर को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। आईपीएल 2023 (IPL 2024) में एमआई ने चौथे स्थान अपना सीजन समाप्त किया था। जबकि इस बार अभी तक टीम 8वें स्थान पर काबिज हैं।
मार्क बाउचर की कोचिंग पर इस सीजन कई सवाल खड़े हुए हैं। आपको बता दें कि 17वें सीजन की शुरुआत होने से पहले मार्क बाउचर को भी रोहित शर्मा की कप्तानी से हटाने का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।
एक पॉडकास्ट के दौरान मार्क बाउचर ने रोहित से कप्तानी छीनने पर कहा था कि यह फैसला उन्हें बता कर लिया गया था।
जबकि उसी वीडियो पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेंट करके कहा था कि इन्होंने सारी बातें नहीं बताई। जिसके बाद अलग हंगामा खड़ा हो गया था और वह वीडियो डिलीट करवानी पड़ गई थी।
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Rate: अक्षय तृतीया पर चमका सोना, चांदी में भी आई तेजी, खरीदने से पहले जान लें आज के दाम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us