IPL 2022 : क्या है Net Run Rate , क्यों हो रही इसकी चर्चा, जानिए सबकुछ

IPL 2022 : क्या है Net Run Rate , क्यों हो रही इसकी चर्चा, जानिए सबकुछ IPL 2022 What is Net Run Rate why it is being discussed vkj

IPL 2022 : क्या है Net Run Rate , क्यों हो रही इसकी चर्चा, जानिए सबकुछ

IPL 2022 Net Run Rate : भारत में इस समय आईपीएल 2022 (IPL 2022) की धूम है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में एक बात की चर्चा काफी तेजी से हो रही है। वो है नेट रन रेट(Net Run Rate) । प्लेऑफ में अगर 2 या 2 से ज्यादा टीमों के समान अंक होते है तो विजेता को नेट रन रेट (Net Run Rate) के हिसाब से चुना जाता है। जब किसी टूर्नामेंट में 2 या 2 से ज्यादा बराबर अंक वाली टीम होती है तो विजेता को चुनने के लिए नेट रन रेट (Net Run Rate) का सहारा लिया जाता है। लेकिन यह नेट रन रेट (Net Run Rate) क्या होता है। और किस आधार पर विजेता का चुना होता है। यह आज हम आपको बताते है।

क्या होता है नेट रन रेट (Net Run Rate) ?

दरअसल, जब किसी टूर्नामेंट में टीमें गु्रप स्टेज पर अंक के आधार पर बराबर होती है। तो इस दुविधा केा दूर करने के लिए नेट रनरेट (Net Run Rate) का सहारा लिया जाता है। नेट रन रेट (Net Run Rate) ही तय करता है कि अगले चरण में कौन सी टीम जाएगी। आईपीएल (IPL) में जीते हुए मैच को पहला पैमाना माना जाता है। इसके बाद नेट रनरेट (Net Run Rate) का नंबर आता है।

क्या है नेट रनरेट (Net Run Rate) का गणित

नेट रनरेट (Net Run Rate) के अनुसार किस टीम ने कुल रन, कुल ओवर में कितने रन दिए, कुल कितने ओवर फेंके के गणित के हिसाब से विजेता चुना जाता है। आसान भाषा में अगर समाझा जाए तो एक टीम 50 ओवरों में 250 रन का स्कोर बनाती है तो उसका रन रेट 5 होगा। और अगर यही टीम इतना ही स्कोर 47.5 ओवरों में बनाती है तो उसका रन रेट 5.226 होगा। नेट रन रेट (Net Run Rate) निकालने के लिए कुल रन बनाए/कुल ओवर फेंके में से कुल रन दिए/कुल ओवर फेंके को घटाया जाता है। इस जोड़-घटाने में जो परिणाम निकलता है। उसे ही नेट रनरेट (Net Run Rate) कहा जाता है। हल ही की बात करे तो लखनऊ सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों के पॉइंट 16 हैं। लखनऊ को नेट रन रेट के आधार पर दूसरा स्थान दिया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article