IPL 2022: इस सीजन में भी कोरोना की एंट्री हो गई है जहां पर हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ मौजूद एक नेटबॉलर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बताते चलें कि, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच से पहले दिल्ली का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गया है।
क्या रद्द हो जाएगा मैच
आपको बताते चलें कि, आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होना था जहां पर नेटबॉलर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सनसनी फैल गई है जहां पर क्वारैंटाइन करने के साथ ही एक अन्य खिलाड़ी को भी अलग रूम में रखा गया है। बताते चलें कि, कोरोना की खबर के बाद IPL और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभी अधिकारिक बयान सामने आई है।
पहले भी मिल चुके DC में खिलाड़ी संक्रमित
आपको बताते चलें कि, IPLके 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी का कोरोना पॉजिटिव होने से पहले भी कई खिलाड़ी संक्रमित मिल चुके है। यहां पर दिल्ली कैपिटल्स के दो विदेशी खिलाड़ी टिम सिफर्ट और मिचेल मार्श सहित कोचिंग स्टाफ के चार सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं। बताते चलें कि, संक्रमण होने की खबर के बाद पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ हुए मैच को पुणे से मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया था।