IPL 2021: CSK पर पैसों की बारिश, जानिए रनर अप केकेआर को क्या मिला?

IPL 2021: CSK पर पैसों की बारिश, जानिए रनर अप केकेआर को क्या मिला? IPL 2021: Money raining on CSK! Know what KKR got after being run up? nkp

IPL 2021: CSK पर पैसों की बारिश, जानिए रनर अप  केकेआर को क्या मिला?

नई दिल्ली। IPL 2021 को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (IPL 2021 CSK Champions) ने जीत लिया। चेंन्नई ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को 27 रन से हराया। बतादें कि 9वीं बार फाइनल खेलने वाली चेन्नई चौथी बार IPL जितने में सफल रही है। चेन्नई से इस मामले में 5 जीत के साथ मुंबई इंडियन (Mumbai Indian) पहले नंबर पर है।

चेन्नई पर पैसों की बारिश

मालूम हो कि आईपीएल 2021 की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स पर पैसों की बारिश हो गई है। चेंन्नई को चमचमाती ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रूपए दिए गए हैं। वहीं उपविजेता केकेआर को भी प्राइज मनी के तौर पर 12.50 करोड़ रूपए मिले हैं। चेंन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले फाफ डुप्लेसी को फाइनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद प्राइज मनी के तौर पर 5 लाख रूपए मिले।

हर्षल पटेल ने जीता पर्पल कैप

वहीं IPL 2021 में सबसे अधिक 32 विकट लेने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को पर्पल कैप जीतने पर 10 लाख रूपये का इनाम दिया गया है। बतादें कि हर्षल पटेल ने पर्पल कैप के साथ गेमचेंजर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का भी अवॉर्ड जीता। इन सभी पुरस्कारों के लिए उन्हें अलग से 10-10 लाख रूपए की प्राइज मनी मिली। वहीं इस सीजन के 16 मैच में सबसे अधिक 635 रन बनाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को ऑरेंज कैप से नवाजा गया है। साथ ही उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रूपए मले हैं। इसके अलावा उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का भी अवॉर्ड मिला है।

BCCI ने पहले कटौती का किया था ऐलान

गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना महामारी को देखते हुए बीसीसीआई ने अपने खर्चे कम करने के लिए इनामी राशि को आधा करने का ऐलान किया था। बोर्ड ने मार्च 2020 में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल चैम्पियन टीम को 20 करोड़ की जगह 10 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। वहीं, रनर अप को 12.5 करोड़ की बजाय 6.25 कोरोड़ रूपए देने का ऐलान किया गया था। हालांकि बाद में बीसीसीआई ने अपना फैसला बदल दिया और अब आईपीएल 2021 जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पर पैसों की बारिश हो गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article