MI VS KKR, IPL 2020: आज मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला, देखें किसका पलड़ा रहेगा भारी

MI VS KKR, IPL 2020: आज मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला, देखें किसका पलड़ा रहेगा भारी
Image source: Indianpremierleague(@IPL)

MI vs KKR Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2020 का आज 32वां मैच है। आज अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी फिलहाल टॉप चार में जगह बनाए हुए है। वहीं शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई अगर आज मैच जीतती है तो प्वाइंट टेबल में वो पहले स्थान को हासिल कर लेगी।

मुंबई इंडियंस ने अब तक 7 मैच खेले हैं। जिनमें से 5 में उसे जीत मिली है जबकि 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा हैं। अंक तालिका में वो 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उसने अब तक 7 मैच खेले हैं इन मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 3 मैच गवाएं हैं। पॉइंट टेबल में उसके 8 अंक हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article