Miss World 2024: 28 साल बाद भारत में जुटेंगी 130 देशों की सुंदरियां, जानें इतने सालों में कितना बदल गया है मिस वर्ल्ड का ताज?

Miss World 2024: भारत एक बार फिर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2023 pageant) की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

Miss World 2024: 28 साल बाद भारत में जुटेंगी 130 देशों की सुंदरियां, जानें इतने सालों में कितना बदल गया है मिस वर्ल्ड का ताज?

Miss World 2024: भारत एक बार फिर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2023 pageant) की मेजबानी करने के लिए तैयार है। करीब तीन दशक बाद हालात बिल्कुल बदल गये हैं। नई पीढ़ी ने सभी क्षेत्रों में खूब प्रगति की है।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह भारत में 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल की मेजबानी करने को लेकर रोमांचित हैं। वह देश की समृद्ध और विविध संस्कृति से प्यार करती है और इसके विश्व स्तरीय आकर्षणों को बाकी दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

आपको जानकर वैसे हैरानी होगी कि इस ब्‍यूटी कॉम्पिटिशन की शुरुआत में ताजपोशी का चलन नहीं था। चलिए जानते हैं कि ताज पहनाने की यह रस्‍म कब से हुई शुरू और अब तक कितनी बार इसके डिजाइन को बदला जा चुका है।

   साल 1955 से शुरु हुआ यह दस्‍तूर

Miss World and Miss Universe Winners from India

ताज पहनाने का दस्‍तूर साल 1955 से शुरु हुआ था। तबसे अब तक इस ताज के डिजाइन में कई बदलाव किए जा चुके हैं। रिवायत के मुताबिक पिछले साल की मिस वर्ल्ड नई विजेता के सिर यह ताज सजाती हैं।

मिस वर्ल्‍ड क्राउन का इतिहास पहली बार वेनेजुएला की प्रतिभागी कारमेन सुसैन दुजिम को 1955 में ताज पहनाया गया था। इस ताज का इस्तेमाल अगले दो साल तक किया गया। 1958 में मिस वर्ल्‍ड के ताज में बदलाव किया गया।

इसे 1958 की मिस वर्ल्‍ड विनर दक्षिण अफ्रीका की एनी कोलेन को पहनाया गया था। इसके बाद साल 1960 में इसमें फिर बदलाव किया गया। इसके बाद 1969 में एक बार फिर मिस वर्ल्‍ड क्राउन में तब्‍दीली की गई। साल 1970 में छठी बार मिस वर्ल्‍ड के क्राउन का डिजाइन बदला गया। 1972 में सातवीं बार क्राउन के डिजाइन में बदलाव हुआ।

   क्या है ताज की कीमत

Evolution of Miss World Crowns | Miss world, Tiara accessories, Pageant crowns

1978 में, उन्होंने मिस वर्ल्ड ताज को फिर से बदल दिया, लेकिन उन्होंने 1972 के उसी डिज़ाइन के साथ बने रहने का फैसला किया। वे तब से उसी डिज़ाइन का उपयोग कर रहे हैं, और अफवाह है कि इसकी कीमत लगभग $750,000 है ।

अभी जिस मिस वर्ल्ड ताज की प्रतिकृति का उपयोग किया जा रहा है वह वास्तव में कला का एक अच्छा नमूना है। यह 3 इंच लंबा है और इसमें एक बैंड है जिसे समायोजित किया जा सकता है।

मुकुट में नीलमणि नीला और फ़िरोज़ा जैसे सुंदर पत्थर भी हैं। जाहिर तौर पर इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इसकी कीमत 6 करोड़ 21 लाख रुपये है।

   वर्तमान ताज की खासियत

Manushi Chhillar brings back Miss World crown for your Monday motivation

मिस वर्ल्ड का क्राउन 4.3 इंच ऊचा है। इस ताज में एक एडजेस्टेबल बैंड है। इस ताज में सैफायर ब्लू और टरक्वॉयज जैसे स्टोन का काम किया गया है जो इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ताज की कीमत 6 करोड़ 21 लाख रुपए है।

भारत की तरफ से इसे अब तक ऐश्‍वर्या राय, डायना हेडन, युक्‍ता मुक्‍खी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्‍लर अपने सिर पर सजा चुकी हैं।

   कौन सी इंडियन जीत चुकी हैं मिस वर्ल्ड का ख़िताब

रीता फ़ारिया (1966)

Indians Who Won The Title Of Miss World So Far

ऐश्वर्या राय बच्चन (1994)

Aishwarya Rai Bachchan: आज ही के दिन मिस वर्ल्ड बनीं थीं ऐश्वर्या राय, इस सवाल का जवाब देकर रचा था इतिहास - aishwarya rai won miss world title on 19 november 1994

डायना हेडन (1997)

Miss World Of 1997 – Diana Hayden

युक्ता मुखी (1999)

आजकल कहां हैं मिस वर्ल्ड रह चुकी एक्ट्रेस युक्ता मुखी

प्रियंका चोपड़ा (2000)

Kept hands in namaste to hold dress up': Priyanka Chopra Jonas reveals how she avoided a major wardrobe malfunction at Miss World 2000 | Fashion Trends - Hindustan Times

मानुषी छिल्लर (2017)

Worthy is the head that wears the crown: Of Manushi Chhillar's $750,000 tiara, and other expensive ones - The Economic Times

ये भी पढ़ें:

Miss World Eligibility Criteria: अगर आप भी बनना चाहती हैं मिस वर्ल्ड, जानिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट से जुड़ी हर जानकारी

Miss World 2024: 28 साल बाद भारत में होगा मिस वर्ल्ड, Mumbai में ग्रैंड फिनाले, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article