International Yoga Day: आगामी 21 जून को जहां पर देश और दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाने वाला है वहीं इस खास मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में 50 हज़ार से अधिक पोस्ट और डाक विभाग के कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थता का संदेश दिया है।
रेल मंत्री ने कही बात
यहां पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, जिस तरह से स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की विरासत को विश्व भर में पहचान दिलाई थी उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व भर में पहचान दिलाई है।
आगामी 21 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आज देश के सभी प्रमुख स्थलों पर 50 हज़ार से अधिक पोस्ट और डाक विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर योग अभ्यास किया: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली pic.twitter.com/FLnTKK0Ysp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2022