International Tiger Day: पेंच की रानी 'सुपर-मॉम' की कहानी, 8 बार शावकों को जन्म देने का है विश्व रिकॉर्ड

International Tiger Day: पेंच की रानी 'सुपर-मॉम' की कहानी, 8 बार शावकों को जन्म देने का है विश्व रिकॉर्ड International Tiger Day: The story of 'Super-Mom', the queen of Pench, has a world record for giving birth to cubs 8 times nkp

International Tiger Day: पेंच की रानी 'सुपर-मॉम' की कहानी, 8 बार शावकों को जन्म देने का है विश्व रिकॉर्ड

भोपाल। आज इंटरनेशनल टाइगर डे (International Tiger Day) है। हर साल 29 जुलाई को इस दिन का आयोजन किया जाता है। इस दिन को पूरी दुनिया में बाघ को बचाने के लिए और लोगों में जागरूकता फैलान के लिए मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपके मध्य प्रदेश की एक ऐसी बाघिन की कहानी बताएंगे जिसे लोग 'सुपर-मॉम' (Super Mom) के नाम से जानते हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्डधारी है बाघिन

दरअसल, इस बाघिन ने साल 2008 लेकर दिसंबर 2018 तक करीब 10 साल में 29 शावकों को जन्म दिया और इसके नाम 8 बार शावकों को जन्म देने का विश्व रिकॉर्ड (world record) है। पेंच टाइगर रिजर्व में इसे 'पेंच की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटक जब भी पेंच टाइगर रिजर्व (Pench National Park) आते हैं इस बाघिन को देखना नहीं भुलते। यही कारण है कि इस बाघिन को वन्य जीवन के लिए धरोहर माना जाता है।

इसके 24 शावक सही सलामत है

इस बाघिन को एक दो नहीं बल्कि कई नामों से जाना जाता है। पेंच की रानी को 'मोस्ट फेमस टाइग्रेस इन इंडिया' (Most Famous Tigress in India) के नाम से भी जाना जाता है। रानी ने पेंच टाइगर रिजर्व में अकेले बाघों का कुनबा बढ़ाया है। 10 सालों में इसने 29 शावकों को जन्म दिय, जिसमें से 24 बाघ सही सलामत हैं।

एक साथ 5 शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड

नाम और रिकॉर्ड के मामले में रानी सबसे आगे है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ-साथ इसके पास एक साथ 5 शावकों को भी जन्म देने का रिकॉर्ड है। वन विभाग के अधिकारी विक्रम परिहार के मुताबिक रानी आजकल अपने दो बच्चों के साथ वन विहार कर रही है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों का हुजूम पेंच टाइगर रिजर्व पहुंच रहा है। सुपर मॉम पर फिल्म और डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए भी लोग पेंच पहुंचते हैं और इसे अपने कैमरे में कैद करते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article