International Literature Festival: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव 'उन्मेष' का उद्घाटन

International Literature Festival: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का...

International Literature Festival: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव 'उन्मेष' का उद्घाटन

International Literature Festival: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का आयोजन 3 अगस्त से होने जा रहा है। इस साहित्य उत्सव में देश-दुनिया के सैकड़ों लेखक, कवि और पत्रकार जुटेंगे।

साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि ‘उन्मेष’ भारत का सबसे समावेशी साहित्य उत्सव है और भाषाओं की संख्या के प्रतिनिधित्व के मामले में यह एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव तो है ही परंतु जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव बनने की राह पर है।

https://twitter.com/sahityaakademi/status/1685118235576782848?s=20

उन्होंने कहा कि ‘उन्मेष’ के हर संस्करण में हम नए विषयों को जोड़ने का प्रयास करते हैं ताकि लेखकों के नए समूह को चर्चा में शामिल होने का अवसर मिल सके और उनकी सृजनात्मकता को नई दिशाएं प्राप्त हो सकें।

यह होंगे शामिल

अकादेमी के सचिव ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव के साथ ही संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘उत्कर्ष’ शीर्षक से लोक एवं जनजातीय प्रदर्शनकारी कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है। इन दोनों समारोहों का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव उमा नंदूरी भी उपस्थित रहेंगी। इस उत्सव को साहित्य अकादमी, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और मध्य प्रदेश शासन संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।

साहित्य अकादमी के सचिव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष में 75 से अधिक कार्यक्रमों में 100 भाषाओं के 575 से अधिक लेखक सहभागिता कर रहे हैं। भारत के अतिरिक्त 13 अन्य देशों के लेखक भी उत्सव में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

MP News: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीते की मिली बॉडी, अब इतनी रह गई चीतों की संख्या 

Eye Flu Exercise: आई फ्लू को रोकने में मदद करेगी ये आसान एक्सरसाइज, जानिए इसके बारे में

CG Election 2023: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा BJP का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Jatmai Temple: जतमई मंदिर दर्शनीय पर्यटन स्थल, जहां देशभर से बड़ी संख्या में आते हैं सैलानी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article