MP Interim Budget 2024: राज्यपाल के अभिभाषण से होगी अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत, 12 फरवरी को डिप्टी सीएम देवड़ा करेंगे पेश

MP Interim Budget 2024: डिप्टी सीएम देवड़ा के पास ही वित्त विभाग है, इसलिये वे अंतरिम बजट यानी लेखानुदान को 12 फरवरी दोपहर 12 बजे पेश करेंगे।

MP Interim Budget 2024: राज्यपाल के अभिभाषण से होगी अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत, 12 फरवरी को डिप्टी सीएम देवड़ा करेंगे पेश

   हाइलाइट्स

  • एमपी में विधानसभा सत्र की कल से शुरुआत।
  • राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत।
  • 12 फरवरी को पेश किया जाएगा अंतरिम बजट।

MP Interim Budget 2024: मध्य प्रदेश में कल यानी 7 फरवरी, बुधवार से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। मोहन सरकार का यह पहला बजट सत्र होगा। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पास ही वित्त विभाग है, इसलिये वे अंतरिम बजट यानी लेखानुदान को 12 फरवरी दोपहर 12 बजे पेश करेंगे। प्रदेश के इस अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत कल बुधवार को सुबह 11.05 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी।

   12 और 13 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा

अं​तरिम बजट सत्र (MP Interim Budget 2024) की शुरुआत 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

01 MP Interim Budget 2024

इसी दिन शाम 5 बजे अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित की जाएगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिये 12 और 13 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है।

02 MP Interim Budget 2024

   अंतरिम से पहले आएगा द्वितीय सप्लीमेंट्री बजट

अंतरिम बजट (MP Interim Budget 2024) से पहले द्वितीय सप्लीमेंट्री बजट आएगा। द्वितीय सप्लीमेंट्री बजट को 8 फरवरी को रखा जाएगा। जिसकी मांगों पर मतदान 9 फरवरी को होगा। इसी दिन इसे सदन में पास कराया जाएगा।

संबंधित खबर:

   14 फरवरी को अंतरिम बजट की मांगों पर मतदान

12 फरवरी को अंतरिम बजट (MP Interim Budget 2024) पेश होने के बाद 14 फरवरी को इसके आय-व्यय की मांगों पर मतदान होगा। जिसके बाद इसे सदन में पास कराया जाएगा। कल को छोड़कर सत्र के प्रत्येक दिन पहला 1 घंटा प्रश्नोत्तर के लिये निर्धारित किया गया है।

संबंधित खबर:

   13 दिन के सत्र में 4 दिन अवकाश

अंतरिम बजट सत्र (MP Interim Budget 2024) 7 फरवरी से 19 फरवरी तक 13 दिन तक चलेगा। इसमे 4 दिन अवकाश रहेगा। 10 फरवरी शनिवार, 11 फरवरी रविवार, 17 फरवरी शनिवार और 18 फरवरी रविवार होने से इन दिनों में अवकाश रहेगा।

   कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

अंतरिम बजट सत्र को लेकर कांग्रेस के विधायक दल की आज बैठक होगी। बैठक रात 8 बजे होगी। जिसमें सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article