Advertisment

रायबरेली में आप विधायक पर स्याही फेंकी गयी, अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

रायबरेली/अमेठी (उत्तर प्रदेश), 11 जनवरी (भाषा) रायबरेली में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर उक युवक ने स्याही फेंक दी। अमेठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रविवार की रात सिंचाई विभाग में रुके थे। सोमवार की सुबह वह क्षेत्र में जाने के लिए तैयार होकर जैसे ही बाहर निकले एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी।

सूचना मिलते ही अमेठी पुलिस वहां पहुंची और एक मामले में विधायक को अपने साथ अमेठी ले गई। पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार ने बताया कि आप विधायक पर स्याही फेंकने की घटना हुई है। इसकी छानबीन की जा रही है।

उधर अमेठी से मिली खबर के अनुसार जिले की जगदीशपुर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सोमवार को गिरफ्त्तार किया है।

Advertisment

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि सोमनाथ भारती के खिलाफ जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज था, उसी सिलसिले में उन्हें रायबरेली से गिरफ्तार किया गया है।

सोमनाथ भारती द्वारा उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ शाहू ने जिले के जगदीशपुर थाने मे मामला दर्ज कराया था।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें