Inhumanity Surfaced : अमानवीयता की तस्वीर आई सामने, वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन

ग्वालियर। जिले में एक अमानवीयता की तस्वीर Inhumanity Surfaced सामने आई है। जहां मानसिक विक्षिप्त महिला को लोगों ने खंभे से बांध दिया। महिला चिल्लाती रही, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और विक्षिप्त महिला को वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया गया। महिला सागर जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
मानवीयता हुई शर्मसार
शहर की सबसे खूबसूरत थीम रोड पर अमानवीयता की सबसे गन्दी तस्वीर सामने आई है। जहां एक मानसिक विक्षिप्त महिला को कुछ लोगो ने खंबे से बांधा। वीडियो वायरल होने पर प्रशासन जागा और इसके बाद महिला बाल विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल एफआरवी के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला विकास अधिकारी राजीव सिंह अन्य जानकारी जुटाएंगे।
Share This