Indore Zoo: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से आई बड़ी खुशखबरी, "सुंदरी" ने दिया तीन शावकों को जन्म

Indore Zoo: एमपी में जंगल के राजा यानि बाघों को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी आई हे। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने दी।

Indore Zoo: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से आई बड़ी खुशखबरी,

इंदौर। Indore Zoo एमपी में जंगल के राजा यानि बाघों को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी आई हे। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय Kamala Nehru Zoological Museum में शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने दी। उन्होंने बताया कि सुंदरी नाम की शेरनी ने अपने बाड़े की गुफा में 22 अप्रैल की रात तीन शावकों को जन्म दिया।

Kidney Health : इन इशारों से समझे किडनी खराब होने के संकेत

गुफा के बाहर आने पर चला पता —Indore Zoo 

अधिकारी यादव के अनुसार चिड़ियाघर प्रबंधन को Indore Zoo  इन शावकों के जन्म की खुशखबरी मंगलवार (25 अप्रैल) को उस समय मिली जब शेरनी इन्हें गुफा से बाहर लाकर बाड़े में दूध पिलाती नजर आई। उन्होंने कहा, ‘तीन शावकों के जन्म के बाद हमारे चिड़ियाघर में सिंह प्रजाति के जीवों की तादाद बढ़कर सात हो गई है। इनमें सुंदरी समेत चार वयस्क जानवर शामिल हैं।’

फिलहाल सभी शावक स्वस्थ हैं और Kamala Nehru Zoological Museum जू प्रबंधन पूरी तरह शावकों और शेरनी की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। प्राणी संग्रहालय में खुशखबरी की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्राणी संग्रहालय पहुंचे और शेरनी सुंदरी और शावकों का हालचाल जाना।

Vivah Muhurat May-June 2023: मई में इस दिन से शुरू हो रहे हैं विवाह, नोट कर लें मई-जून के पूरे विवाह मुहूर्त

Panchak 2023: मई में इस दिन से लगेंगे चोर पंचक, जानें क्या होते हैं

KARNATAKA ASSEMBLY ELECTIONS 2023: आज कर्नाटक जाएंगे सीएम शिवराज, कई दिग्गज नेता पहले से मौजूद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article