Advertisment

इंदौर से चलने वाली 11 ट्रेन 20 जनवरी से कैंसिल: जम्मू तवी स्टेशन रिडेवलपमेंट कार्य के चलते ट्रेनें की गईं निरस्त

Madhya Pradesh Indore Train Cancelled List 2025 Update: मेगा ब्लॉक के कारण इंदौर से आने-जाने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ब्लॉक प्रस्तावित

author-image
BP Shrivastava
Indore Train Cancelled List

Indore Train Cancelled List: मेगा ब्लॉक के कारण इंदौर से आने-जाने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ब्लॉक प्रस्तावित किया गया है, जिसके कारण 20 जनवरी से अलग-अलग तारीखों में इंदौर-उधमपुर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

Advertisment

रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए महू-बांद्रा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही, यात्रियों की मांग को देखते हुए इंदौर-जोधपुर और रणथंभोर एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े गए हैं। कैंसिल ट्रेनों का यात्रा समय और अन्य विवरण पूर्ववत रहेंगे।

ये भी पढ़ें: इंदौर में मांझे से छात्र की मौत का मामला: लापरवाही बरतने पर टीआई और दो पुलिसकर्मियों पर जुर्माना

निरस्त की जाने वाली ट्रेनें

  • 20, 27 जनवरी व 03, 10, 17, 24 फरवरी एवं 03 मार्च, 2025 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन नंबर 22941 इंदौर- शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर एक्‍सप्रेस।
  • 22, 29 जनवरी व 05, 12, 19, 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2025 को शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 22942 शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर - इंदौर एक्‍सप्रेस।
  • 01 से 05 मार्च, 2025 तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर - श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस।
  • 03 से 07 मार्च, 2025 तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा -डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस।
  • 02 व 03 मार्च, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन नंबर 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस।
  • 04, 05 व 07 मार्च, 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस।
  • 04 मार्च, 2025 को हापा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12475 हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सर्वोदय एक्सप्रेस।
  • 03 मार्च, 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - हापा सर्वोदय एक्सप्रेस।
  • 05 मार्च, 2025 को जामनगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12477 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस।
  • 06 मार्च, 2025 को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12474 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा- गांधीधाम एक्‍सप्रेस।
  • 01 मार्च, 2025 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन नंबर 12473 गांधीधाम- श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस।
Advertisment

Weather of MP: एमपी में ठंड और कोहरे का कहर, कई जिलों में 18 जनवरी तक छुट्टी, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Weather of MP: एमपी के ग्वालियर-चंबल में अगले दो दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 20 जनवरी को ठंड फिर से बढ़ेगी। महीने के आखिरी सप्ताह में तेज ठंड पड़ने की संभावना है।   खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Indore Train Cancelled List Indore Train Cancelled 2025 Jammu Tawi Railway Station
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें