Indore TI Transfer List: इंदौर में 17 टीआई के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

Indore TI Transfer List: इंदौर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने 19 सितंबर को शहर के 17 थानों के थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए। त्योहारों को देखते हुए यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है।

Indore TI Transfer List

Indore TI Transfer List

Indore TI Transfer List: इंदौर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सिटी ने शुक्रवार, 19 सितंबर को शहर के 17 थानों के टीआई के ट्रांसफर आदेश जारी किए। इस फेरबदल को त्योहारों को देखते हुए पुलिस में पुख्ता व्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है।

देखें, पूरी ट्रांसफर लिस्ट....

publive-image

विजयनगर-लसूडिया को मिले नए थाना प्रभारी

विजयनगर में टीआई चंद्रकांत पटेल की पोस्टिंग की गई है। उनकी मदद के लिए टूआईसी कार्यवाहक मीना बौरासी को भी पदस्थ किया गया है। वहीं लसूडिया थाने की कमान अब नीतू सिंह को सौंपी गई है।

द्वारकापुरी, हीरानगर और आजाद नगर में भी बदले TI

द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा बनाया गया है। यहां से टीआई सुशील पटेल को हीरानगर भेजा गया है। डीआरपी लाइन से लोकेश भदौरिया को आजाद नगर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि यहां पदस्थ टीआई तिलक करोले को डीआरपी लाइन अटैच किया गया।

यहां बता दें कि कुछ दिन पहले आजाद नगर थाने में एक एसआई रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

इंदौर में 17 टीआई की ट्रांसफर लिस्ट


क्रमांकपदनामवर्तमान पोस्टिंगनई पोस्टिंग
1निरीक्षक मनीष मिश्ररक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना प्रभारी द्वारकापुरी
2निरीक्षक संजीव श्रीवास्तवरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना प्रभारी छत्रीपुरा
3निरीक्षक लोकेश भदौरियारक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना प्रभारी आजाद नगर
4निरीक्षक केपी यादवथाना प्रभारी छत्रीपुराथाना प्रभारी संयोगितागंज
5निरीक्षक बाबूलाल कुमरावतरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना यातायात
6कार्य निरीक्षक तिलक करोलेथाना प्रभारी आजाद नगररक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौर
7कार्य निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रघुवंशीथाना प्रभारी सर्राफाथाना प्रभारी पलासिया
8कार्य निरीक्षक राजकुमार लिटोरियारक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना प्रभारी सर्राफा
9कार्य निरीक्षक मीना बौरासीरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरटूआईसी-1, थाना विजय नगर
10कार्य निरीक्षक नीतू सिंहरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरटूआईसी-1, थाना लसूडिया
11कार्य निरीक्षक राहुल सिंह राजपूतरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना यातायात
12कार्य निरीक्षक सुशील पटेलथाना प्रभारी द्वारकापुरीथाना प्रभारी हीरानगर
13कार्य निरीक्षक पीएल शर्माथाना प्रभारी हीरानगरअपराध शाखा
14कार्य निरीक्षक विष्णु वास्कलेरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरअपराध शाखा
15कार्य निरीक्षक नारायण डामोररक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरआसूचना एवं सुरक्षा शाखा
16उप निरीक्षक उदय सिसोदेरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना बाणगंगा
17उप निरीक्षक राम शाक्यरक्षित केन्द्र, नगरीय इन्दौरथाना एरोड्रम

छत्रीपुरा और सराफा में भी नए TI पदस्थ

छत्रीपुरा में संजीव श्रीवास्तव की पोस्टिंग की गई है। यहां के टीआई केपी यादव को संयोगितागंज ट्रांसफसर किया गया। श्रीवास्तव पहले लाइन में थे। वहीं सराफा थाने में राजकुमार लिटोरिया को टीआई बनाया गया है और यहां पदस्थ सुरेंद्र रघुवंशी को पलासिया भेजा गया है।

क्राइम ब्रांच और सुरक्षा शाखा में भी पोस्टिंग

हीरानगर के पूर्व टीआई पीएल शर्मा को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर किया गया। साथ ही विष्णु वासकले की पोस्टिंग भी क्राइम ब्रांच में की गई है। वहीं नारायण डामोर को सुरक्षा शाखा में पदस्थ किया गया।

ये भी पढ़ें:  Cyber Security Training: UGC का नया नियम, कॉलेजों में अब साइबर सेफ्टी की ट्रेनिंग अनिवार्य, नए सत्र से होगा बदलाव

Singer Zubeen Death: बॉलीवुड फेमस सिंगर की ज़ुबीन की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

Singer Zubeen Death: बॉलीवुड के शानदार गाने देने वाले प्रसिद्ध असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था,मगर चिकित्सा देखभाल के बावजूद, डॉक्टर ज़ुबीन को नहीं बचा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article