Indore News: सोनू निगम को लता मंगेशकर सम्मान, सिंगर बोले- लता जी मेरे लिए मां के समान थीं, CM ने बताया अपना फेवरेट गायक

Sonu Nigam Indore lata Alankaran Award 2024: सोनू निगम को लता मंगेशकर सम्मान, सिंगर बोले- लता जी मेरे लिए मां के समान थीं, CM ने बताया अपना फेवरेट गायक indore-sonu-nigam-receives-lata-alankaran-award-cm-mohan-yadav-pds

Lata-Mangeshkar-Alarkaran-Award-sonu-Nigam

Lata-Mangeshkar-Alarkaran-Award-sonu-Nigam

हाइलाइट्स

  • सोनू निगम को लता अलंकरण सम्मान 2025
  • बोले– लताजी मेरी मां समान थीं
  • सीएम यादव ने बताया अपना फैवरेट सिंगर

Indore lata Alankaran Award 2024 Sonu Nigam: इंदौर में रविवार को हुए भव्य लता अलंकरण समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध  गायक सोनू निगम को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरस्कार भेंट करते हुए कहा कि लता जी की आवाज़ सुनना ऐसा है, मानो मां सरस्वती स्वयं गा रही हों। उन्होंने इस मंच को कला और संगीत का सबसे पवित्र अवसर बताया।


सम्मान पाकर सोनू निगम हुए भावुक 

"लता जी मेरे लिए मां के समान थीं। लगभग 45 साल पहले मैं पिता के साथ सिंगर बनने मुंबई आया था और आज यह मुकाम हासिल कर लिया है। यह मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि लता जी अक्सर हमारे घर आती थीं, मेरे बच्चे के साथ गाती थीं और हमें हंसी-मजाक में शामिल करती थीं।"

सोनू निगम ने याद किया कि 30 साल पहले वे इंदौर में इसी लता अलंकरण समारोह में एक प्रतिभागी के तौर पर आए थे, लेकिन इस बार उसी मंच से उन्हें सम्मान मिल रहा है। उन्होंने इसे अपने जीवन का बेहद खास क्षण बताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि

"लता जी ने भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयाँ दीं। उनके नाम पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार उन कलाकारों को नमन है, जिन्होंने संगीत में अमिट छाप छोड़ी है।" उन्होंने सोनू निगम की मौजूदगी को "अमावस की रात में पूनम का चांद आने जैसा" बताया।

समारोह की शुरुआत संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे लिए गर्व का है क्योंकि लता मंगेशकर जैसी महान विभूति का जन्मदिवस है और उसी दिन यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। संचालक संस्कृति एस.पी. नामदेव ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया।

कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी प्रस्तुत किए, जिनसे श्रोताओं ने देर रात तक संगीत का आनंद लिया।

सोनू निगम को अभी तक कौन-कौन से अवार्ड मिल चुके हैं

publive-image

  1. पद्मश्री (Padma Shri)
    भारत सरकार द्वारा 2022 में भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री प्रदान किया गया।

  2. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award)
    2005 में फिल्म "कल हो ना हो" के शीर्षक गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया।

  3. फिल्मफेयर अवार्ड्स (Filmfare Awards)
    सोनू निगम को दो बार फिल्मफेयर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है:

    • 2003 में "कल हो ना हो" के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक।

    • 2004 में "सुरज हुआ मधम" के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक।

  4. आईफा अवार्ड्स (IIFA Awards)
    सोनू निगम ने चार बार आईफा अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीता है।

  5. ज़ी सिने अवार्ड्स (Zee Cine Awards)
    1998 में "संदेसे आते हैं" गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार।

  6. मिर्ची म्यूज़िक अवार्ड्स (Mirchi Music Awards)
    सोनू निगम को कई बार मिर्ची म्यूज़िक अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है, जिसमें 2017 और 2021 शामिल हैं।

  7. राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार (Raj Kapoor Vishesh Yogdaan Puraskar)
    महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2024 में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

  8. लता मंगेशकर अलंकरण पुरस्कार (Lata Mangeshkar Samman Alankarn Award)
    2025 में इंदौर में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

    FaQ's

    Que: लता अलंकरण समारोह किसे और कब दिया जाता है?

    Ans: लता अलंकरण समारोह एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जिसमें भारतीय संगीत और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। यह समारोह भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जाता है। समारोह में आमतौर पर पार्श्वगायक, प्लेबैक सिंगर, संगीतकार और संगीत निर्देशक जैसे कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।

    Que: बीत 5 सालों में लता अलंकरण समारोह किसे किसे मिला है

    वर्षसम्मानित व्यक्तिसम्मान का क्षेत्र
    2019शैलेंद्र सिंहपार्श्व गायन
    2020आनंद-मिलिंदसंगीत निर्देशन
    2021कुमार सानूपार्श्व गायन
    2022उत्तम सिंहसंगीत निर्देशन
    2023के. एस. चित्रापार्श्व गायन
    2024शंकर-एहसान-लॉयसंगीत निर्देशन
    2025सोनू निगमपार्श्व गायन

यह भी पढ़ें: Monsoon ki Vidai: मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई इस दिन, दशहरा पर इन जिलों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article