MP Indore News: इंदौर में ड्रीम ओलंपिक एकेडमी के कोच की करतूत, ट्रेनी छात्राओं से करता था छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में जेल

MP Indore Dream Olympic Shooting Academy Coach Molestation Case: इंदौर से एक कोच की हरकतों का मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मामला, अन्नपूर्णा थाना इलाके में स्थिति शूटिंग एकेडमी चलाने वाले कोच मोहसिन खान

 Indore Coach Molestation Case

 Indore Coach Molestation Case

हाइलाइट्स

  • ट्रेनी छात्रा की शिकायत पर शूटिंग कोच को जेल
  • कोच मोहसिन के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज
  • 150 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बरामद

Indore Coach Molestation Case: इंदौर से एक कोच की हरकतों का मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मामला, अन्नपूर्णा थाना इलाके में स्थिति शूटिंग एकेडमी चलाने वाले कोच मोहसिन खान से जुड़ा है। एकेडमी में ट्रेनिंग लेने वाली एक छात्रा ने दो साल बाद अन्नपूर्णा थाने में शिकायत की। जिसके बाद कोच पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तक केस दर्ज हुआ। बाद में कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

https://x.com/BansalNews_/status/1925450290087829670

मंगलवार रात को हिंदूवादी संगठन के लोग एक छात्रा के साथ अन्नपूर्णा थाने पहुंचे। वहां छात्रा की शिकायत पर ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी के कोच मोहसिन खान, जो सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में रहते हैं, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी के लिए बता दें, मोहसिन का एक भाई भी राउ इलाके के एक प्रसिद्ध स्कूल में शूटिंग की कोचिंग देता है।

 'प्रैक्टिस करना है तो जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा'

छात्रा ने कहा कि अगर प्रैक्टिस करनी है तो कोच की बात माननी होगी। उसने पुलिस को बताया कि वह इस एकेडमी में रायफल चलाना सीख रही है, जहां कोच सलीम उसे ट्रेनिंग देते हैं। उसने 2021 से लेकर नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की और सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वहां प्रैक्टिस करती थी।

मोहसिन सर ने रायफल पकड़ने के बहाने से गलत तरीके से छूने की कोशिश की। मैंने उन्हें धक्का दिया और लात मारी। मैंने कहा, 'सर, आपने ऐसा करने की हिम्मत कैसे की?' इसके बाद वो चिल्लाने लगे कि अगर तुम्हें एकेडमी में प्रैक्टिस करनी है तो मेरी बात माननी पड़ेगी। नहीं तो तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद छात्रा घर आ गई और डर के मारे एकेडमी जाना छोड़ दिया।

कुछ समय बाद मां ने पूछा कि मैंने एकेडमी जाना क्यों छोड़ दिया, तब मैंने उन्हें सब कुछ बता दिया। मेरे पिता के साथ नहीं होने के कारण, समाज के डर से एफआईआर नहीं करवाई।

20 मई को थाने में की शिकायत

छात्रा ने कहा कि कुछ समय पहले उसे पता चला कि मोहसिन का व्यवहार सही नहीं है। वह अब भी ऐसी हरकतें करता है। इसके बाद छात्रा ने अपने रिश्तेदार को बताया। मंगलवार, 20 मई को वह हिंदूवादियों के साथ थाने गई और मोहसिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:  Bhopal love jihad case: फरहान के खातों में लाखों के लेनदेन का संदेह, फंडिंग की जांच तेज, SIT ने बढ़ाई निगरानी

मोहसिन के मोबाइल में अश्लील वीडियो

बुधवार को मोहसिन को गिरफ्तार करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके मोबाइल में 150 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें वह अन्य छात्राओं के साथ भी गलत हरकतें करता नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में और पीड़िताएं सामने आती हैं, तो मोहसिन के खिलाफ जांच को और बढ़ाया जाएगा।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP PWD Transfer List: मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में तबादले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

MP PWD Transfer Full List 2025

MP PWD Transfer Full List 2025 : मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए विभाग के 19 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना की है। यह आदेश क्रमांक 1/1/41/04/2025/स्था./19 दिनांक 21 मई 2025 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article