Indore News: इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी मार्कशीट गिरोह का लीडर गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में विजय नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। फर्जी मार्कशीट बनाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Indore News: इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी मार्कशीट गिरोह का लीडर गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में विजय नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। फर्जी मार्कशीट बनाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

10 से ज्यादा राज्यों में फैलानेटवर्क

फर्जी मार्कशीट गिरोह का लीडर रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कुमार आर्यन उर्फ मुकेश, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह गिरफ्तार हो गए हैं।

कुमार आर्यन जेएनयू का पूर्व छात्र है। इसने 10 से ज्यादा राज्यों में नेटवर्क फैला रखा था। इसी मामले में तीन सरकारी कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

तलाश में थी पुलिस

बताया जा रहा है कि मुकेश यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। कुछ महीने पहले इंदौर विजय नगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसका एक लीडर भी है, तभी से विजय नगर पुलिस मुकेश की तलाश में थी।

सैकड़ों फर्जी मार्कशीट हुई बरामद

फर्जी मार्कशीट मामले में 35 आरोपियों में से 15 से अधिक गिरफ्तार हो चुके हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, बेंगलुरु, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, उड़ीसा सहित अलग-अलग राज्यों के कई यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल की मार्कशीट के सहित फार्मेसी,  बीबीए, लॉ, एमबीए की फर्जी डिग्री बनाने में मुकेश माहिर है। आरोपी के पास से सैकड़ों फर्जी मार्कशीट, सील और कई सरकारी पहचान पत्र बरामद हुए हैं।

आरोपी जी रहा थालग्जरी लाइफ

आरोपी लग्जरी लाइफ जी रहा था। वह फ्लाइट से यात्रा करता है। उसके पास से महंगे कपड़े, 3 लैपटॉप, 8 मोबाइल और दो कलर प्रिंटर जब्त हुए हैं।

मध्य प्रदेश के 3 सरकारी कर्मचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनका आरोपियों के साथ लिंक मिला है। तीनों कर्मचारी फार्मेसी डिपार्मेंट के हैं।

ये भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article