इंदौर की मस्जिद पर लगे गजवा-ए-हिंद के पोस्टर: BJP विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उठाए सवाल

Indore News: इंदौर की एक मस्जिद पर गजवा-ए-हिंद के पोस्टर लगे दिखे। बीजेपी विधायक के बेटे ने पोस्ट करके सवाल उठाए हैं।

इंदौर की मस्जिद पर लगे गजवा-ए-हिंद के पोस्टर: BJP विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उठाए सवाल

Indore News: इंदौर के कागदीपुरा इलाके में एक मस्जिद पर लगा पोस्टर विवादों में आ गया है. इधर विधायक मालिनी गौड़ के बेटे और बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ ने इस पर आपत्ति जताई है। गौर ने सीएम मोहन यादव और प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1853314270404247972

दरअसल इंदौर के कागदीपुरा इलाके में एक मस्जिद पर गजवा-ए-हिंद का पोस्टर लगा हुआ दिखा। जिसके बाद एकलव्य सिंह गौड़ ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इंदौर के कागदीपुरा इलाके में एक मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद के आतंक को दर्शाने वाला पोस्टर प्रशासन की शांति व्यवस्था का मजाक उड़ा रहा है।

https://twitter.com/aklavyagaur/status/1853163761386832287

पोस्टर में युद्ध का दृश्य 

publive-image

गौड़ ने लिखा कि जिहादी मानसिकता से शहर में दहशत फैलाने के इरादे से लगाए गए इस पोस्टर को मंजूरी किसने दी? मांग की गई है कि प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गौड़ ने कहा कि कागदीपुरा की मस्जिद पर एक पोस्टर लगा है, जिसमें युद्ध का दृश्य दिखाया गया है।

यह एक चेतावनी है

इसमें सबसे आगे भगवा झंडे लिए सेना को दिखाया गया है। यह सनातन धर्म के लिए एक चेतावनी है। साथ ही कहा कि इस्लाम ने दुनिया को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक दारुल इस्लाम, यह वह दुनिया है जिसमें सभी लोग इस्लाम स्वीकार करते हैं। जहां दारुल इस्लाम नहीं है, वहां वे उसे जीतना चाहते हैं, जिसे दारुल हरब कहा जाता है.

गजवा-ए-हिंद का मतलब है कि उसे हिंद के खिलाफ अपनी हुकूमत कायम करनी है। एक अभियान चल रहा है। इसे छोटा काम नहीं समझना चाहिए, यह हमारे लिए एक संदेश है।' इस प्रकार का व्यवहार पूर्णतः अस्वीकार्य है। हमने इसकी शिकायत थाने में की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्या है गजवा-ए-हिंद का मतलब

जानकारी के मुताबिक गजवा-ए-हिंद में गजवा का मतलब है 'इस्लाम फैलाने के लिए युद्ध'. इस युद्ध में शामिल इस्लामी लड़ाकों को 'गाजी' कहा जाता है। मोटे तौर पर कहें तो गजवा-ए-हिंद का मतलब युद्ध के जरिए भारत में इस्लाम की स्थापना करना है।

यह भी पढ़ें- HBD Tabu: अजय देवगन की वजह से आज तक नहीं की तब्बू ने शादी!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article