राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा… अब किताब के रूप में भी लोगों तक पहुंचेगी… इंदौर में इस यात्रा पर लिखी गई किताब का विमोचन राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने किया…इस दौरान उन्होंने यात्रा के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा… कि यह यात्रा देश को जोड़ने का एक मजबूत कदम थी… इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा पर एक वीडियो भी लॉन्च किया गया, जिसे देख लोग भावुक हो गए…दिग्विजय सिंह ने कहा… कि इस यात्रा से राहुल गांधी पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरे हैं और अब देश की समस्याओं को खुलकर उठा रहे हैं… उनकी पत्नी अमृता सिंह और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे…