MP News: इंदौर जू में जल्द आएगा अफ्रीकन जेब्रा, मुंबई जू से ग्रीन सिग्नल का इंतजार

जिले के  जू में जल्द ही एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अफ्रीकन जेब्रा का एक जोड़ा आएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

MP News: इंदौर जू में जल्द आएगा अफ्रीकन जेब्रा, मुंबई जू से ग्रीन सिग्नल का इंतजार

इंदौर। जिले के  जू में जल्द ही एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अफ्रीकन जेब्रा का एक जोड़ा आएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बताया गया है कि वीरमाता जीजाबाई भोसले मुंबई जू से जेब्रा के जोड़े को जल्द इंदौर चिड़ियाघर भेजा जाएगा।

इसके बाद यह पूरे प्रदेश में पहली बार ऐसा होगा जहां पर चिड़ियाघर में जेब्रा को देखने लोग आएंगे। अब केवल मुंबई जूस से परमिशन मिलने का इंतजार है। इंदौर जू में फिलहाल 175 प्रजातियों के 1300 से अधिक एनिमल्स चिड़ियाघर में है।

एनिमल एक्सचेंज के तहत तैयारी पूरी

इंदौर के नेहरू प्राणी संग्रहालय एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अभी बहुत से प्रोजेक्ट है जो अभी पूरे नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि अभी हम बहुत से प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। इन्हीं प्रोजेक्ट में कई अन्य पछियों का जू में आना प्रस्तावित है। इसी प्रोजेक्ट में अफ्रीकन जेब्रा को भी लाया जाना है।

publive-image

अलग से बाड़ा बनकर तैयार

इंदौर जू में अफ्रीकन जेब्रे के लिए अलग से बाड़ा भी बनाया गया है। जू के अधिकारियों ने बताया है कि अफ्रीकन जेब्रे के बदले मुंबई जू को यहां से शेर और भेड़िए दिए जाएंगे। हमारे यहां तो पूरी तैयारियों की जा चुकी है। मुंबई जू की तरफ से ही देरी की जा रही है। अब इस बात की खबर है कि मुंबई जू की तरफ से हो रही देरी की वजह इंदौर जू के अधिकारी अन्य देश के अन्य चिड़ियाघरों से जेब्रा लेने पर विचार कर रहे है।

शिफ्टिंग में हो रही देरी

जेब्रा की शिफ्टिंग में हो रही देरी की वजह अब सरकार की अनदेखी को बताया जा रहा है। सरकार इसको लेकर अभी तक एक तय निर्णय नहीं ले पाई है कि अफ्रीकन जेब्रे को कब मप्र लाया जाएगा। दरअसल मप्र में अब तक तीन बार सीएम बदल चुके हैं। बदलती राजनीतक स्थिरता के चलते भी प्रोजेक्ट में देरी हो रही थी।

ये भी पढ़ें:

Money Laundering Case: जैकलीन को बड़ी राहत, अब कोर्ट से अनुमति के बिना जा सकेंगी विदेश

MP News: एक मंच पर साथ आएंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री और पं. प्रदीप मिश्रा, क्या है संगठन का बड़ा प्लान

Beetroot Chila For Babies: बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होते है चुकंदर के चीले, ऐसे तैयार कर बनाए सेहत

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, हुआ भूस्खलन, सभी स्कूल और कॉलेज एक दिन के लिए बंद

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में फिर बाढ़ की आशंका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article