Indore Nagar Nigam Tax : निगम टैक्स में 2 गुना की करेगा बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होगी नई दरें

इंदौर। मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर के रहवासियों Indore Nagar Nigam Tax को जेब ढीली होने वाली है। इंंदौर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब शहरवासियों से टैक्स की राशि बढ़ाकर अधिक पैसे वसूलने की तैयारी कर ली है। इंदौर नगर निगम द्वारा 1 अप्रैल से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से लेकर पीने के पानी और सीवरेज लाइनों के संधारण और उपयोग के लिहाज से शहरवासियों पर भारी भरकम टैक्स की राशि बढ़ाकर प्रतिदिन के हिसाब से ₹30 और हर महीने के हिसाब से 300 रु कर दिया है। इसी तरह कई कई दिन छोड़कर आने वाले नालों के पानी के लिए भी आम जनता को हर महीने न्यूनतम ₹400 चुकाने पड़ेंगे। नगर निगम ने पहली बार सीवरेज शुल्क लगाने का भी फैसला किया है।
जानकारी के अनुसार इंदौर के आवासीय श्रेणी में सीवरेज लाइन जोड़ने पर 240 रु हर महीने देने होंगे। वहीं, व्यवसाय और औद्योगिक श्रेणी में ₹900 से लेकर 1308 प्रति माह की दरें तय की गई हैं। यही स्थिति संपत्ति कर को लेकर है, जिसमें भी नगर वासियों को अपनी अपनी संपत्ति पर भारी भरकम टैक्स अब नगर निगम को चुकाना पड़ेगा।
ये रेट्स होंगे तय
300 कचरा कलेक्शन
400 नल का बिल
240 सीवरेज
कुल 940 हर महीने जो सालाना 11280 तक चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा भारी भरकम संपत्ति कर भी जनता को चुकाना होगा।
मुहिम चलाकर विरोध किया जाएगा
उधर इंदौर नगर निगम ने की टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया है। विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि अंग्रेजो का टैक्स कोरोना काल मे लोगों को परेशान किया जाना बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर विरोध किया जाएगा।