Indore Officer Bribery: इंदौर में निगम के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाए, सील गोदाम खोलने के बदले में ली 40 हजार की घूस

Madhya Pradesh Indore Nagar Nigam Officer Corruption Case; इंदौर में EOW की बड़ी कार्रवाई की है। यहां नगर निगम जोन-19 दफ्तर पर छापा मारकरसहायक राजस्व अधिकारी पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Indore Officer Bribery

Indore Officer Bribery

हाइलाइट्स

  • इंदौर निगम में अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाए
  • EOW ने 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
  • कार्रवाई नगर निगम जो-19 के कार्यालय में हुई

Indore Officer Bribery: इंदौर में EOW की बड़ी कार्रवाई की है। यहां नगर निगम जोन-19 दफ्तर पर छापा मारकर सहायक राजस्व अधिकारी पुनीत अग्रवाल को रंगे हाथों पकड़ा है। इस रिश्वत कांड में बिल कलेक्टर रोहित सावले को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। सील गोदाम करने के बदले में रिश्वत मांगी गई। EOW की टीम ने मौके पर ही नकदी बरामद की । पूरी कार्रवाई नगर निगम जोन-19 के दफ्तर में हुई।

सील किया गया था गोदाम

गीता नगर के संतोष सिलावट ने 1 अक्टूबर को SP EOW से शिकायत की थी कि उनका गोदाम निगम के राजस्व अधिकारी ने नोटिस चस्पा करके सील कर दिया था। सील किए गोदाम को खोलने के लिए पुनीत अग्रवाल (ARO, नगर निगम जोन-19) और रोहित साबले (प्रभारी बिल कलेक्टर, राजस्व विभाग निगम जोन-19) ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी।

40 हजार लेते हुए पकड़े गए रिश्वतखोर

गोदाम खोलने के लिए पहली किस्त के तौर पर 40 हजार देना तय हुआ। पुष्टि होने के बाद EOW ने दोनों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। शुक्रवार को जैसे ही सिलावट ने उन्हें 40 हजार रुपये दिए तो EOW टीम के कन्हैयालाल दांगी, संजय द्विवेदी (DSP), टीआई कैलाश चंद्र पाटीदार, आमोद सिंह राठौर और हरीश ने दोनों को रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुनीत अग्रवाल (ARO, नगर निगम जोन-19) और रोहित साबले (प्रभारी बिल कलेक्टर, राजस्व विभाग निगम जोन-19) के खिलाफ शासकीय काम करने के बदले में रिश्वत मांगने, तकनीकी और डिजिटल साक्ष्य होने और मौके पर रंगे हाथों पकड़े जाने के साक्ष्य के आधार पर धारा 7 भनिअ एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Singrauli Rishwat Case: सिंगरौली में चिकित्सा अधिकारी 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सुपरवाइजर भी पकड़ाया

MP Rain Alert: जबलपुर समेत 4 जिलों में बारिश: सीधी में 7 इंच गिरा पानी, 4 अक्टूबर को भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम

MP Rain Alert

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में जबलपुर समेत सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में शुक्रवार, 3 अक्टूबर को झमाझमक बारिश हुई। मऊगंज में पिछले 11 घंटे से बारिश हो रही है। सीधी में पिछले 24 घंटे से अधिक समय में 7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अगले 24 घंटे के लिए 17 जिलों में भारी या अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article