इंदौर में नगर निगम की कार्रवाई का विरोध: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम की टीम को पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़

इंदौर में नगर निगम की कार्रवाई का विरोध: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम की टीम को पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़

Indore News: इंदौर में बुधवार (25 दिसंबर) को बवाल हो गया। नगर निगम की टीम को पीटने का मामला सामने आया है। यह टीम द्वारिकापुरी और राजेंद्र नगर इलाके में बाड़ा तोड़ने के लिए पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम गायों का बाड़ा तोड़ने के बाद गायों को छुड़ाकर फूटी कोठी के पास पहुंची थी।

तभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और गौ को छुडाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान गौ माता की हालत देखकर वह नाराज हो गए। फिर नगर निगम के रिमूवल टीम के बबलू कल्याणे और अन्य कर्मचारियों के मारपीट की।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1871802651547177029

जय सियाराम के नारे लगाए गए

निगम की टीम हमले के विरोध में द्वारिकापुरी पुलिस थाने में केस दर्ज कराने की तैयारी में है। नगर निगम की टीम पर जब हमला हुआ तब जय सियाराम के नारे लगाए गए। साथ ही मारते हुए कहा गया कि गाय माता की जय बोलो। जमकर हंगामा, नारेबाजी और मारपीट के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

publive-image

निगम की टीम को दौड़ाकर पीटा

निगम की टीम पर हमले का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि लोग नगर निगम की टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे हैं। पुलिस बीच-बचाव की कोशिश करती है, लेकिन भीड़ में उनका जोर नहीं चल रहा है। निगम कर्मी जान बचाने के लिए दौड़ते हैं।

publive-image

निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा

मौके पर नगर निगम की गाड़ियां तोड़ दी गई। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि नगर टीम की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पशुओं को हातोद भेजा जाएगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल ने कहा, तीन निगम के कर्मचारी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। निगम कमिश्नर से बात कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 

विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, MP की आयुषी शुक्ला, अनादि तागड़े और वैष्णवी शर्मा को मिली जगह

इंदौर के दूल्हे को ठगने वाले खंडवा में दबोचे गए: पुलिस को लंबे समय से थी तलाश, शादी के नाम पर करते थे ठगी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article