Indore News: आश्रम में बच्चों की मौत पर नहीं पसीजा SDM का दिल, जांच के बजाय लगाते रहे ठहाके, वीडियो वायरल के बाद हटाया

Indore MP News: आश्रम में बच्चों की मौत पर नहीं पसीजा SDM का दिल, जांच के बजाय लगाते रहे ठहाके, वीडियो वायरल के बाद हटाया

Indore News: आश्रम में बच्चों की मौत पर नहीं पसीजा SDM का दिल, जांच के बजाय लगाते रहे ठहाके, वीडियो वायरल के बाद हटाया

हाइलाइट्स

  • जिम्मेदारी की जगह SDM ने की लापरवाही
  • SDM का व्यवहार असंवेदनशील- CM मोहन
  • बच्चों का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

Indore MP News: इंदौर के अनाथ आश्रम युगपुरुष धाम में 5 मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इधर जांच के लिए आश्रम पहुंचे मल्हारगंज SDM ओमप्रकाश नारायण बड़कुल आश्रम संचालिका के साथ ठहाके लगाते रहे। उनकी इस लापरवाही की हरकत वीडियो वायरल होने के बाद हटा दिया गया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1808422930662973713

आश्रम में हुई 5 मासूमों की मौत का आखिर जिम्मेदार कौन? इस बात का अंदाजा आप यही देखकर लगा सकते हैं कि जांच करने पहुंचे SDM गप्पे मारते रहे। उनकी गप्पेबाजी वाली हरकत को देख कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

जिम्मेदारी की जगह SDM ने की लापरवाही

आश्रम (Indore MP News) में जांच करने पहुंचे SDM बड़कुल जांच करने की बजाय आश्रम संचालिका से बात में उलझे रहे। जबकि उनका काम था कि वे आश्रम में बच्चों की बीमारी का कारण पता करते।

इसके साथ ही बच्चों को अस्पताल पहुंचाने का काम भी SDM का था। आश्रम में बीमार बच्चों ने दम तोड़ दिया और SDM गप्पेबाजी करते रहे। इस वीडियो को सीएम मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है।

Indore-MP-News

दो शिफ्ट में डाक्टरों की ड्यूटी

कलेक्टर में मामले (Indore MP News) में संज्ञान लेते हुए आश्रम में डॉक्टरों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई है। सुबह से शाम तक अलग टीम की बच्चों की जांच करेगी।

चाइल्ड स्पेशलिस्ट के साथ बच्चों की देखरेख करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी तैनात किया है।

SDM का व्यवहार असंवेदनशील- सीएम मोहन यादव

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1808149002095059216

सीएम मोहन यादव ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बच्चों के निधन का समाचार बहुत ही दुखद है। बच्चों की आत्मा शांति और बीमार सभी बच्चों को जल्द अच्छा होने की प्रार्थना करता हूं। मल्हारगंज SDM को असंवेदनशील व्यवहार के कारण पद से हटा दिया है।

बच्चों का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

बच्चों की मौत मामले में सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लिया। इसके बाद देर रात सीधे भोपाल से इंदौर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टर से अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जो बच्चे ICU में भर्ती हैं उनका भी हाल जाना। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिव्यांग बच्चो के लिए सर्वसुविधायुक्त आश्रम बनाया जाएगा। जहां उनका पूरी तरह ख्याल रखा जाएगा।

मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सीएम को पल-पल की अपडेट रिपोर्ट दी जा रही है। प्रदेश सरकार बच्चों का पूरा ख्याल रख रही है।

ये खबर भी पढ़ें: MP Budget Live 2024: बजट पेश होने से पहले MP विधानसभा में हंगामा, वित्त मंत्री शोर के बीच पढ़ रहे बजट भाषण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article