/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Sumitra-mahajan-3.jpg)
Image Source: Twitter@ANI
Indore: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan) को पद्म भूषण सम्मान (Padma Bhushan award) से नवाजा गया है। इंदौर में उन्हें सुमित्रा ताई के नाम से जाना जाता है। ताई देश की पहली महिला हैं जो लोकसभा चुनावों में कभी नहीं हारीं। सुमित्रा महाजन आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली पहली महिला सांसद हैं। वे बीजेपी की भी पहली लोकसभा अध्यक्ष रहीं। 16वीं लोकसभा अध्यक्ष रहीं सुमित्रा महाजन 1979 से लगातार आठ बार इंदौर से सांसद बनीं।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कहा, 'मुझे इस बात पर आश्चर्य है कि मुझे पद्म भूषण पुरस्कार क्यों दिया जा रहा है। मैंने हमेशा अपनी सभी भूमिकाओं में सर्वश्रेष्ठ क्षमता के लिए काम किया है, शायद यही कारण है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि यदि आपका काम प्रामाणिक है, तो इसका फल आपको जरूर मिलेगा है।'
राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है। इनमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us