Mandi Bhav: एक क्लिक में पढ़ें इंदौर मंडी के भाव, जानिए किन अनाज में आया उछाल और किसके गिरे दाम

Indore Mandi Bhav: गेहूं और सोयाबीन के दाम में अंतर देखने को मिला है। गेहूं के दाम में पिछले दिन 400 रुपये की कमी आई थी।

Mandi Bhav: एक क्लिक में पढ़ें इंदौर मंडी के भाव, जानिए किन अनाज में आया उछाल और किसके गिरे दाम

Indore Mandi Bhav 28 November 2024: हम सभी दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी मार्केट से करते हैं। अनाज, फल और सब्जी के रेट को रिटेल भाव कहा जाता है। रिटेल बाजार तक सामान शहर और गावं में मौजूद मंडियों के जरिए पहुंचाया जाता है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में पहुंचते हैं।

उसके बाद तय दाम पर सामान हम तक पहुंचता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनाज, सब्जी और फलों के जो रेट तय किए जाते हैं। उसी के आधार पर शहरों के मंडियों में भाव तय होते हैं। इंदौर मंडी में आज (गुरुवार) के गेहूं और सोयाबीन के दाम में अंतर देखने को मिला है। गेहूं के दाम में पिछले दिन 400 रुपये की कमी आई थी। आज 20 रुपये का अंतर दिखाई दिया।

सोयाबीन में 100 रुपये की तेजी देखने को मिली। इसके भाव में 3,700 रुपये पर पहुंचे। डॉलर चना के भाव में 100 रुपये की मंदी आई है। देसी चना के रेट में 650 रुपये की तेजी हुई है। वहीं, मंडी के मक्का भाव में बीते दिन 200 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। गुरुवार को 150 रुपये की तेजी आई है। तुअर के भाव 300 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। जबकि मूंग के दाम में 4,000 रुपये की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़ें:भोपाल में इस बार बारिश ने खेतों में खुशहाली फैलाई, अगले दो महीने स्थिर रहेंगे सब्जियों के दाम

28 नवंबर 2024 अनाज भाव

सोयाबीन- 3700 से 4200
गेहूं- 2780 से 3200
मक्का- 2150 से 2500
डॉलर चना- 8900 से 13700
देसी चना- 3650 से 6600
चना कांटा- 3600
मसूर- 5800 से 6200
मूंग- 4100 से 7400
मूंग एवरेज- 4000 से 7200
तुअर- 12800 से 13200
तुअर सफेद महाराष्ट्र- 9200 से 9500
तुअर कर्नाटक- 7900 से 8000
सरसों- 5600 से 5800
उडद बोल्ड- 7600
उड़द मीडियम- 5600 से 5800
हल्का उड़द- 4580 से 4700

28 नवंबर 2024 सब्जी भाव

सेब- 4000 से 12,200
केला- 600 से 800
टमाटर- 500 से 1400
फुल गोभी- 500 से 780
अदरक- 700 से 900
हरी मिर्च- 600 से 900
पत्ता गोभी- 500 से 800
कद्दू- 400 से 700
खीरा- 500 से 800
करेला- 400 से 700
लौकी- 600 से 700
बेंगन- 400 से 600
धनिया- 600 से 800
शिमला मिर्च- 400 से 700

28 नवंबर 2024 प्याज और आलू भाव

एक्स्ट्रा सुपर प्याज- 4200 से 3800
सुपर प्याज- 3800 से 3700
एवरेज प्याज- 3600 से 3400
एक्स्ट्रा सुपर आलू- 2400 से 2500
गुल्ला आलू- 1800 से 2300
ज्योति आलू- 2400 से 2800
चिप्सोना आलू- 1900 से 2500

डिस्क्लेमर: दिए गए भाव व्यापारियों की जानकारी के मुताबिक है। इनमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article