रितेश ईनानी बने इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष: लोकेश मेहता सचिव, मृदुल चुने गए उपाध्यक्ष

Indore High Court Bar Association President: अध्यक्ष पद के लिए 5 वकील एचवाय मेहता, सूरज शर्मा, अमित उपाध्याय, अनिल ओझा और रितेश ईनानी उम्मीदवार थे। मतदान के लिए 35 बूथ बनाए गए थे।

रितेश ईनानी बने इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष: लोकेश मेहता सचिव, मृदुल चुने गए उपाध्यक्ष

Indore High Court Bar Association President: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (इंदौर बेंच) बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष रितेश ईनानी चुने गए हैं। मृदुल भटनागर उपाध्यक्ष, लोकेश मेहता सचिव और सागर मुले सह सचिव के पद पर चुने गए। कार्यकारिणी के पांच सदस्य प्रतीक जैन, सौरभ जैन, उद्धव श्रीवास्तव, शुभम नरवरे, और अनमोल कुशवाह बने हैं। बुधवार शाम 5 बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और नतीजे देर रात घोषित हुए। इस चुनाव में 9 पदों के लिए कुल 26 उम्मीदवारों ने अपनी किस्‍मत आजमाई, जिसमें 2232 वकीलों ने वोट डाले।

अध्यक्ष पद के लिए ये थे उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए 5 वकील एचवाय मेहता, सूरज शर्मा, अमित उपाध्याय, अनिल ओझा और रितेश ईनानी उम्मीदवार थे। मतदान के लिए 35 बूथ बनाए गए थे। जिनमें वरिष्ठ और महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए। सचिव पद पर 4 वकील योगेश मेहता, नितिन सिंह भाटी, अखिल गोधा और अंकित पाराशर ने भी चुनाव लड़ा था। बता दें रितेश ईनानी 2023 में भी अध्यक्ष बने थे। इसके पहले वे 2022 में उपाध्यक्ष रहे हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए ये थे उम्मीदवार

उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र साहू, मृदुल भटनागर, सपनेश जैन, सोनाली गुप्ता ने चुनाव लड़ा। सह सचिव पद के लिए सतानंद चौबे, सोनल शर्मा, सागर मूले और बुंदेल सिंह जाटव मैदान में थे। कार्यकारिणी के पांच सदस्य पद के लिए अनमोल कुशवाह, प्रतीक जैन, रमेश कुमार अरोरा, रौनक बडवाया, सौरभ जैन, शुभम नरवरे, उद्धव श्रीवास्तव और विजय गुलानी के बीच प्रतिस्पर्धा थी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ता बना बीजेपी का मंडल अध्यक्ष: पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर, सदस्यता छोड़ने की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article