एक दिन में डबल मर्डर से दहला इंदौर: बदमाशों ने क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को मारी गोली, वेटर का चाकू से काटा गला

Indore Murder Case इंदौर में शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों ने राजेंद्र नगर क्षेत्र के कुंदननगर में एक होम्योपैथी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।

एक दिन में डबल मर्डर से दहला इंदौर: बदमाशों ने क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को मारी गोली, वेटर का चाकू से काटा गला

Indore Murder Case: इंदौर में शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों ने राजेंद्र नगर क्षेत्र के कुंदननगर में एक होम्योपैथी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। तीन बदमाश सर्दी-जुकाम का इलाज कराने के बहाने क्लिनिक में आए थे। वह मेडिसिन लेकर निकले और कुछ देर बाद नकाब पहनकर लौटे और डॉक्टर को गोली मार दी।

गोली डॉक्टर के सीने में लगी। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर सुनील साहू (28) मीनेश अस्पताल में नौकरी करते थे। शाम को कुंदन नगर में क्लिनिक भी चलाते थे।

शुक्रवार रात 10 बजे तीन लोग सर्दी-जुकाम का इलाज कराने क्लिनिक में आए। इन्होंने पर्ची कटाई और डॉक्टर सुनील साहू को दिखाकर बाहर निकले। उस वक्त क्लिनिक में वार्ड बॉय के अलावा दो से तीन मरीज थे। बदमाश कुछ देर बाद वापस लौटे और डॉ. साहू पर गोली दाग दी। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

शोर मचने पर आसपास के लोग आ गए। लोग डॉ. साहू को यूनिक अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

सुनील साहू की शादी सोनाली से डेढ़ साल पहले हुई थी। ससुर बाबूलाल के मुताबिक, घटना के समय वे और सोनाली पर थे। सुनील 9.30 बजे तक घर आ जाते हैं। सोनाली के पास कॉल आया कि डॉ. साहू को किसी ने गोली मार दी है।

प्रारंभिक जांच में सुनील साहू का किसी से विवाद सामने नहीं आया है।

चाकू छीन 22 वार कर गला काटा

इधर, परदेशीपुरा क्षेत्र में शुक्रवार करीब दोपहर 1 बजे बदमाश ने वेटर की चाकू से हत्या कर दी। 35 वर्षीय विनोद राठौर और 29 साल के प्रमोद यादव नशे में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में विनोद ने चाकू से प्रमोद पर हमला किया तो प्रमोद ने चाकू छीनकर 22 वार किए। फिर गला भी काट दिया।

यह भी पढ़ें-

इंदौर में UPI पेमेंट बैन: इस वजह से व्यापारियों ने लिया फैसला, अब केवल कैश चलेगा, नहीं लेंगे ऑनलाइन पेमेंट

इंदौर में नगर निगम की कार्रवाई का विरोध: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम की टीम को पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article