Coronavirus Outbreak: Indore में दो COVID मरीज मिले, एक बुजुर्ग महिला की मौत, युवक को आइसोलेट किया

Indore Coronavirus Case Aurobindo Hospital COVID-19: तीन दिन सर्दी-खांसी होने पर निजी अस्पताल में किया था भर्ती। इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में हुई कोविड की पुष्टि।

Indore COVID-19

हाइलाइट्स

  • लंबे समय तक रहती है सर्दी-खांसी
  • फ्लू पैनल से जांच कराए मरीज
  • इसमें कोविड टेस्ट भी शामिल

Indore Coronavirus Case, Aurobindo Hospital, COVID-19: इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में दो कोविड पॉजिटिव (COVID positive) मरीज मिले है। इनमें से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे पॉजिटिव युवक को आइसोलेट (Isolate) किया है। कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के निर्देश दिए है।

प्राइवेट अस्पताल में सुधार नहीं हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कोविड पॉजिटिव इंदौर के रहने वाले है। महिला और पुरुष को तीन दिन से अधिक समय से सर्दी और खांसी चल रही थी। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालां​कि प्राइवेट अस्पताल में उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो दोनों अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां फ्लू पैनल जांच में कोविड की पुष्टि हुई है।

बुजुर्ग महिला को किडनी की बीमारी

74 साल की बुजुर्ग महिला इंदौर के पश्चिम क्षेत्र से है। महिला का किडनी की बीमारी के इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी। गंभीर अवस्था की वजह से उसकी फ्लू पैनल जांच की गई। जिसमें महिला कोविड पॉजिटिव मिली। सोमवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टर मौत का कारा किडनी सहित अन्य बीमारी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी के 27 शहर तेज गर्म, आज 9 शहरों में लू का अलर्ट, चलेगी गर्म हवाएं

पॉजिटिव युवक को आइसोलेट किया

डॉक्टरों के मुताबिक, कोविड पॉजिटिव युवक को तत्काल अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत ठीक है। कुछ मरीजों की सर्दी और खांसी की समस्या बनी रहती है। दवाई लेकर भी यह जल्द ठीक नहीं होती है। जिनकी फ्लू पैनल जांच की जाती है। इसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड का टेस्ट भी शामिल है।

टाइगर बफर जोन में होंगे 145 करोड़ के विकास काम, दुर्घटनाओं में आएगी कमी

CM Mohan Yadav Cabinet Meeting

MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: भोपाल में मोहन सरकार की कैबिनट में 22 अप्रैल, मंगलवार को कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई।​ कैबिनेट में फैसला लिया गया कि टाइगर बफर जोन में मुठभेड़ के चलते दुर्घटनों को कम करने के लिए 145 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। कैबिनेट को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर पॉलिसी अगले मंत्री परिषद में लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि 1 मई से 31 मई तक ट्रांसफर प्रभावी रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article