Advertisment

Indore Corona Vaccination : इंदौर में सबसे पहले महिला स्वास्थ्य कर्मी को लगाया गया टीका

Indore Corona Vaccination : इंदौर में सबसे पहले महिला स्वास्थ्य कर्मी को लगाया गया टीका

author-image
Bhasha
Indore Corona Vaccination : इंदौर में सबसे पहले महिला स्वास्थ्य कर्मी  को लगाया गया टीका

इंदौर ,मध्यप्रदेश में कोविड-19 (Madhya Pradesh Covid 19) से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर (Indore) जिले में इस महामारी से बचाव के लिये टीकाकरण अभियान शुरू किया गया और पहला टीका शनिवार को स्वास्थ्य कर्मी आशा पवार को लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

स्वास्थ्य कर्मी ने इस दौरान बताया कि इस टीके के प्रभावों को लेकर उनके मन में कोई डर नहीं है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह टीका महामारी से लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पवार को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (Government Maharaja Yeshwantrao Hospital)
में कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsiram Silawat) तथा इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी के साथ आला अधिकारी मौजूद थे और टीकाकरण केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया था।

टीका लगवाने के बाद पवार (55) ने अंगुलियों से 'विक्टरी साइन' (Victory Sign) बनाते हुए खुशी जाहिर की।

Advertisment

इंदौर, कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से करीब 10 महीने से जूझ रहा है।

पवार ने संवाददाताओं से कहा, 'इंदौर में महामारी के प्रकोप की शुरूआत के वक्त डर का माहौल था। लेकिन अब टीका लगवाने के बाद मेरे मन में कोई डर नहीं है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि यह टीका कोरोना वायरस संक्रमण  से लोगों की रक्षा करते हुए उनकी जान बचाने में मददगार साबित होगा।'

Advertisment

पवार, जिला चिकित्सालय में आया के रूप में पदस्थ हैं और टीकाकरण (Corona Vaccination) के वक्त उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद थे।

पवार के पति की करीब 30 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में बेटा, बहू और पोता-पोती हैं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 15 जनवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 56,969 मरीज मिले हैं।इनमें से 917 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Advertisment
MP Breaking News indore samachar Indore News Indore Corona Vaccine Indore Corona Vaccination Corona Vaccine Indore corona vaccine Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें