Indore Bjp Meeting : बीजेपी की नई कार्यकारिणी बैठक, भाजपा नेता बोले, कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस को कर रहे बर्बाद

Indore Bjp Meeting : बीजेपी की नई कार्यकारिणी बैठक, भाजपा नेता बोले, कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस को कर रहे बर्बाद

image source : https://twitter.com/BJP4MP

इंदौर। बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की Indore Bjp Two Day Meeting दो दिवसीय बैठक हुई। आज नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के परिचय के साथ भाजपा की इंदौर बैठक का अनौपचारिक शुभारंभ हुआ। यह बैठक देवगुराडिया स्थित क्रिसेंट रीक्रिएशन सेंटर में हो हूई। उद्घाटन सत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पी मुरलीधर राव की मौजूदगी में हुआ।

कांग्रेस को कोई जगह नहीं है
बैठक में मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस म्युजियम पार्टी बन रही है। कांग्रेस शून्यता की तरफ जा रही है। कांग्रेस के नेता ही पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पार्टी को कट्टरपंथियों की पार्टी बनाने में जुटे हैं। इतना ही नहीं, मुरलीधर राव ने ये भी कहा कि चुनाव के बाद ढूंढना पड़ेगा कि कांग्रेस कहां गई। किसानों के बीच कांग्रेस को कोई जगह नहीं है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है...

अनुभव का लाभ लेने के लिए योजना बनाएगी
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुरलीधर ने​ कहा कि निकाय चुनाव अब पूरे आत्मविश्वास से लड़ेंगे। निकाय चुनाव में बीजेपी नए आयाम गढ़ेगी। हर नगरीय निकाय में पॉलिटिकल टारेगट तय होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 सालों तक पदाधिकारी पार्टी को लीड करेंगे और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पार्टी को शिखर तक पहुंचाएंगे। पार्टी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए योजना बनाएगी।

संगठन समन्वय के साथ काम कर रहा

वही बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी आत्मनिर्भर बनेगी। मप्र के निकाय चुनाव में हमारी ऐतिहासिक जीत होगी। साथ ही हम 2023 और 2024 का भी रोडमैप तैयार करेंगे। सरकार और संगठन समन्वय के साथ काम कर रहा है।

बीजेपी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। सीएम ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि समाज में अच्छा व्यवहार और आचरण रखना है। अच्छे व्यवहार से ही आप आगे बढ़ सकते हैं। अच्छे आचरण से वे खुद प्रहलाद पटेल,कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी मिली।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article