Indore Bjp Meeting : बीजेपी की नई कार्यकारिणी बैठक, भाजपा नेता बोले, कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस को कर रहे बर्बाद
image source : https://twitter.com/BJP4MP
इंदौर। बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की Indore Bjp Two Day Meeting दो दिवसीय बैठक हुई। आज नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के परिचय के साथ भाजपा की इंदौर बैठक का अनौपचारिक शुभारंभ हुआ। यह बैठक देवगुराडिया स्थित क्रिसेंट रीक्रिएशन सेंटर में हो हूई। उद्घाटन सत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पी मुरलीधर राव की मौजूदगी में हुआ।
आज इंदौर के राऊ में @BJP4MP के प्रदेश प्रभारी श्री @PMuralidharRao, प्रदेशाध्यक्ष श्री @vdsharmabjp एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के #MannKiBaat सुन रहा हूँ। pic.twitter.com/R9hoKPooCV
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 31, 2021
कांग्रेस को कोई जगह नहीं है
बैठक में मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस म्युजियम पार्टी बन रही है। कांग्रेस शून्यता की तरफ जा रही है। कांग्रेस के नेता ही पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पार्टी को कट्टरपंथियों की पार्टी बनाने में जुटे हैं। इतना ही नहीं, मुरलीधर राव ने ये भी कहा कि चुनाव के बाद ढूंढना पड़ेगा कि कांग्रेस कहां गई। किसानों के बीच कांग्रेस को कोई जगह नहीं है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है…
आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी कुछ लोग मानसिक रूप से आज़ाद नहीं हुए हैं, ये साइबर योद्धा उन लोगों को मानसिक आज़ादी देने में सहयोग करेंगे। : भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री @PMuralidharRao #MPWarriorsMeet pic.twitter.com/dS3EuQv26o
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) January 31, 2021
अनुभव का लाभ लेने के लिए योजना बनाएगी
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुरलीधर ने कहा कि निकाय चुनाव अब पूरे आत्मविश्वास से लड़ेंगे। निकाय चुनाव में बीजेपी नए आयाम गढ़ेगी। हर नगरीय निकाय में पॉलिटिकल टारेगट तय होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 सालों तक पदाधिकारी पार्टी को लीड करेंगे और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पार्टी को शिखर तक पहुंचाएंगे। पार्टी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए योजना बनाएगी।
भाजपा वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी श्री @PMuralidharRao एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp ने इंदौर में "सोशल मीडिया पर भारत विरोधी विचारों का मुकाबला" विषय पर साइबर योद्धाओं से चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साइबर योद्धा उपस्थित रहे।#MPWarriorsMeet pic.twitter.com/tIwE4YbaeY
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) January 31, 2021
संगठन समन्वय के साथ काम कर रहा
वही बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी आत्मनिर्भर बनेगी। मप्र के निकाय चुनाव में हमारी ऐतिहासिक जीत होगी। साथ ही हम 2023 और 2024 का भी रोडमैप तैयार करेंगे। सरकार और संगठन समन्वय के साथ काम कर रहा है।
इंदौर में आयोजित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के समापन अवसर पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारीगण। pic.twitter.com/ukeu6d6Yfr
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) January 31, 2021
बीजेपी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। सीएम ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि समाज में अच्छा व्यवहार और आचरण रखना है। अच्छे व्यवहार से ही आप आगे बढ़ सकते हैं। अच्छे आचरण से वे खुद प्रहलाद पटेल,कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी मिली।