Indore News: इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित, सुमित मिश्रा बने शहर अध्यक्ष, श्रवण सिंह चावड़ा को मिली ग्रामीण की कमान

Madhya Pradesh (MP) Indore BJP District President Sumit Mishra Update; इंदौर नगर से सुमित मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Indore News: इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित, सुमित मिश्रा बने शहर अध्यक्ष, श्रवण सिंह चावड़ा को मिली ग्रामीण की कमान

सुमित मिश्रा (दाएं) और श्रवण सिंह चावड़ा (बाएं) को भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी।

Indore BJP Jila Adhyaksh: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने इंदौर में जिला अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। इंदौर नगर से सुमित मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, इंदौर ग्रामीण से श्रवण सिंह चावड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिसके बाद राज्य के 62 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में 2 नाम शामिल थे। दूसरी में 18, तीसरी में 12 और चौथी सूची में 15 नाम घोषित किए गए थे। पांचवी सूची में नौ जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान हुआ था। वहीं, छठी बार एक नाम की घोषणा की गई थी। भाजपा ने सातवीं बार में दो नाम घोषित किए और आठवीं सूची में एक नाम का ऐलान किया गया।

सबसे आखिरी में इंदौर के जिलाध्यक्ष घोषित

इंदौर में सबसे आखिरी में भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है, क्योंकि यहां दिग्गज नेताओं में लंबी खींचतान देखी गई। शहर में बीजेपी ने जिलाध्यक्ष को रिपीट नहीं किया है। यहां नए चेहरों को मौका दिया गया है।

रमेश मेंदोला ने बढ़ाया था सुमित का नाम

बताया जा रहा है कि इंदौर में बीजेपी के शहरी जिलाध्यक्ष बनाए गए सुमित मिश्रा के नाम को विधायक रमेश मेंदोला ने आगे बढ़ाया था। रमेश को सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय को करीबी माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी सहमति से मिश्रा के नाम पर बनी है। वहीं, इंदौर ग्रामीण की कमान श्रवण सिंह चावड़ा मिली है।

एमपी बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर में भाजपा के जिलाध्यक्षों के नामों के ऐलान के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के गढ़ में महिला को कमान: सरोज राजपूत बनीं टीकमगढ़ भाजपा की जिला अध्यक्ष

publive-image

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के गढ़ से भी बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा की गई है। टीकमगढ़ में महिला को बीजेपी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के हस्तक्षेप के कारण उनके संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ और निवाड़ी में अब तक जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article