Indore Big Breaking News : इंदौर हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, बावड़ी से निकाला जा रहा पानी, तत्काल जांच के आदेश

Indore Big Breaking News : इंदौर हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, बावड़ी से निकाला जा रहा पानी, तत्काल जांच के आदेश indore-big-breaking-news-death-toll-in-indore-accident-is-13-water-being-extracted-from-stepwell-order-for-immediate-inquiry-pds

Indore Big Breaking News : इंदौर हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, बावड़ी से निकाला जा रहा पानी, तत्काल जांच के आदेश

इंदौर। Indore Big Breaking News इंदौर मंदिर हादसे में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जिसमें 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसके पहले तक 18 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। जिनका एमवाॅय अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। 4 शव एमवाई अस्पताल पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं इसमें 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही हैं, जिसमें 2 वर्ष का बच्चा भी शामिल है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार अभी तक 11 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1641407284340461570

इंदौर मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इंदौर के बालेश्वर महादेव मंदिर में हुई दुर्भाग्यजनक घटना में 13 लोगों की दुखद मौत हुई है। रेस्क्यू किए गए लोगों का समुचित इलाज किया जा रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 लोगों के शव बरामत किए गए हैं। तो वहीं 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है। अभी रैस्क््यू जारी है। बड़ी तेजी से बावड़िया से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पानी पूरी तरह मलबे में तबदील हो चुका है।

publive-image

https://twitter.com/AHindinews/status/1641385364517699584

https://twitter.com/OPS_Bhadoria/status/1641379171694780418

mp big breaking जहां रामनवमीं Ram navmi 2023 पर यहां के एक मंदिर के अंदर मौजूद  बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दें घटना स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 19 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। अभी तक 18 लोगों को बावड़ी से निकाला गया है और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पीएम ने जताया दुख - 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।

अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।  घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची है। जिसके बाद लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।यहां बचाव टीम द्वारा आॅक्सीजन सिलेंडर लाया गया हैं। मौके पर नगर निगम, पहुंच गई है। जूनी इंदौर के थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आपको बता दें इसमें बचाव कर निकाले गए घायलों का इलाज एमवाई अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार 40 से 50 साल पुराना मंदिर है। जानकारी के अनुसार बावड़ी पर निर्माण कार्य चल रहा है। बावड़ी डाली गई स्लिप पर भक्त चढ़कर हवन कर रहे थे। जिसके बाद लोगों की संख्या बढ़ने से हादसा हो गया है।

इंदौर बावड़ी हादसा, कितनी गहराई है बावड़ी की, जिसमें से किया 10 लोगों का रेस्क्यू

जानकारों की मानें तो इस बावड़ी की गहराई करीब 50 से 60 फीट की बताई जा रही है। जिसमें करीब 19 से ज्यादा लोग धसे हैं। अभी तक की जो ताजा अपडेट आ रही है उसके अनुसार करीब 18 लोगों को बाहर निकाला जा सकता है। जिस मंदिर में ये कमरा था उसकी साइज भी करीब 400 वर्गफीट की बताई जा रही है। जहां ये हादसा हुआ। इसमें पानी भरा है। इसके बाद मंत्री कैलाश विजय वर्गीय मौके पर पहुंचे हैं।

publive-image

आपको बता दें इनके बेटे आकाश विजय वर्गीय यहां से विधायक हैं। सीएम के बताए अनुसार मंदिर में करीब 19 लोग मौजूद थे। जिसमें से 10 लोगों को बचाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में बच्चे, पुरूष और महिलाएं भी शामिल हैं। इंदौर हादसे में दस लोगों को मंदिर की बाबड़ी से दस लोगों को निकाला गया नौ लोग अभी भी फँसे है जिनको निकाला जा रहा है,

सीएम ने दिए निर्देश - 

सीएम ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत बचाव कार्य तेज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में कुछ श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर इंदौर कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालयए इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बावड़ी से कुछ लोगो का रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है। इतना ही नहीं यहां मौके पर महापौर पुष्प मित्र भार्गव घटना स्थल पहुंचे हैं। इसके पहले पुलिस अधिकारी विशेष अग्रवाल ने बताया कि लोगों को बचाने का कार्य लगातार जारी है।

क्या बोले बीजेपी नेता -
मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां का स्थान बहुत कच्चा है। इसलिए बचाव कार्य में समस्या आ रही है। पता चला बचाव कार्य के लिए यहां और अधिक भारी मशीन लाई जाए तो वो भी धंस जाएं। तो बचाव कार्य सफल होने की जगह और अधिक समस्या बढ़ जाए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article