Indore Airport: इंदौर में टेकऑफ से पहले रोकी एयर इंडिया की फ्लाइट, 5 घंटे पर प्लेन में बैठे रहे यात्री, क्या थी वजह ?

Indore Airport: इंदौर में एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ से पहले रोकनी पड़ी। यात्रियों को 5 घंटे तक प्लेन में बैठना पड़ा।

flight indore 5 hours

हाइलाइट्स

  • रनवे पर खड़ी रही फ्लाइट
  • इंदौर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट
  • 4 घंटे पर रनवे पर रहा यात्रियों से भरा प्लेन

Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2750 को बुधवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले रनवे पर रोकना पड़ा। प्लेन के पायलट को अचानक फायर इंडिकेशन अलार्म मिला, जिसके बाद ATC ने विमान को वहीं रोकने के निर्देश दिए। फ्लाइट को शाम 7:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यात्री 7 बजे से ही विमान के अंदर बैठे रहे।

यात्रियों ने लगाए आरोप

यात्रियों का कहना है कि वे लगातार एअर इंडिया से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। एक यात्री के परिवार ने शिकायत सिविल एविएशन मंत्रालय के DG फैज अहमद किदवई तक भेजी है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी रही। करीब 5 घंटे तक लोगों को रनवे पर खड़ी फ्लाइट में बैठना पड़ा।

रात 11 बजकर 41 मिनट पर फ्लाइट ने भरी उड़ान

एयर इंडिया की फ्लाइट को शाम 7:50 बजे टेकऑफ होना था, लेकिन 163 यात्री विमान के अंदर ही थे। जांच के बाद प्लेन ने रात 11 बजकर 41 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश बिजली कंपनी का विवादित सर्कुलर, CGM अजय कुमार जैन को हटाया

ये फ्लाइट भी हुईं लेट

इंदौर बेंगलुरु फ्लाइट 6E701, यह फ्लाइट सुबह 7.10 बजे रवाना होती है। 8 बजे रवाना हुई।

इंदौर शारजहां फ्लाइट IX255, यह फ्लाइट सुबह 11 बजे रवाना होती है। 12 बजे रवाना हुई।

इंदौर मुंबई फ्लाइट 6E263, यह फ्लाइट सुबह 1.10 बजे रवाना होती है। दोपहर 2.10 बजे बाद रवाना हुई।

इंदौर पुणे फ्लाइट 6E6192, यह फ्लाइट सुबह 11.45 बजे रवाना होती है। दोपहर 3.15 बजे बाद रवाना हुई।

इंदौर गोवा फ्लाइट 6E6219, यह फ्लाइट सुबह 11.55 बजे रवाना होती है। दोपहर 3.10 बजे बाद रवाना हुई।

इंदौर चेन्नई फ्लाइट 6E995, यह फ्लाइट दोपहर 3.40 बजे रवाना होती है। शाम 5.45 बजे बाद रवाना हुई।

इंदौर रायपुर फ्लाइट 6E813, यह फ्लाइट शाम 5 बजे रवाना होती है। शाम 7.10 बजे बाद रवाना हुई।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Indigo Flight: मुंबई-जबलपुर फ्लाइट का पायलट गायब, राज्यसभा सांसद समेत यात्री हुए परेशान, चार घंटे देरी से पहुंचा विमान

Mumbai Jabalpur Flight Delay: इंडिगो की मुंबई से जबलपुर आने वाली फ्लाइट (6E6431) तय समय पर नहीं पहुंची, जिससे यात्रियों को डुमना एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वजह चौंकाने वाली रही कि फ्लाइट का पायलट ही उपलब्ध नहीं था। इस कारण विमान का टेकऑफ (takeoff) कई घंटे टल गया और यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। इस फ्लाइट से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़े कार्यक्रम में जबलपुर आने वाले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article