Indonesia Masters 2024: किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन दूसरे राउन्ड में, प्रणय-श्रीकांत बाहर

Indonesia Masters 2024: लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज ने बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउन्ड में जगह...

Indonesia Masters 2024: किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन दूसरे राउन्ड में, प्रणय-श्रीकांत बाहर

Indonesia Masters 2024: लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज ने बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन (Indonesia Masters Super 500 Badminton) टूर्नामेंट के दूसरे राउन्ड में जगह बनायी लेकिन स्टार खिलाड़ी एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत शुरूआती दौर में हारकर बाहर हो गये।

सेन नेचीन और जॉर्ज ने फ़्रांस के खिलाड़ी को हराया

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने चीन के वेंग होंग यांग से मलेशिया ओपन के पहले राउन्ड में मिली हार का बदला चुकता किया। उन्होंने चीन के खिलाड़ी पर 24-22 21-15 से जीत हासिल की।

2022 ओडिशा ओपन और 2023 डेनमार्क मास्टर्स में सुपर 100 खिताब जीतने वाले 23 साल के जॉर्ज ने पहले राउन्ड में एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 18-21 21-16 21-19 से हरा दिया।

जॉर्ज का मुकाबला चीन के लु गुआंग जू से

प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के जॉर्ज ने मंगलवार को दो जीत दर्ज करने के बाद मैन ड्रा में प्रवेश किया। अब जॉर्ज का मुकाबला चीन के लु गुआंग जू से होगी। सेन का सामना अगले दौर में डेनमार्क के मलेशिया ओपन चैम्पियन एंडर्स एंटोनसेन या इंडोनेशिया के चिको औरा ड्वी वारडोयो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

प्रणय पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन से हारे

दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को पहले राउन्ड में सिंगापुर के पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन लोह कीन यिऊ से 18-21 21-19 10-21 से हार गये। इस महीने के शुरू में इंडिया ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में पहुंचे प्रणय मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के भी पहले राउन्ड में हार गये थे। प्रणय (31 वर्ष) ने पिछले साल एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था।

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने मलेशिया के 10वीं रैंकिंग के ली जि जिया को कड़ी चुनौती दी लेकिन वह 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 14-21 11-21 से हार गये। वह सत्र में लगातार दूसरी दफा पहले दौर से बाहर हुए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article