Indo-US: अमेरिका ने कहा भारत के खिलाफ उकसाने की कोशिश करता है चीन

Indo-US: अमेरिका ने कहा भारत के खिलाफ उकसाने की कोशिश करता है चीन indo-us-america-said-china-tries-to-incite-against-india

Indo-US: अमेरिका ने कहा भारत के खिलाफ उकसाने की कोशिश करता है चीन

अमेरिका के बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सांसदों से कहा है कि चीन हर समय भारत के खिलाफ उकसाने की कोशिश करता है। इसी तरह वह अमेरिका के साथ भी करता है। वहीं अधिकारी ने दावा किया कि अमेरिकी प्रशासन चीन की इन सभी हरकतों से निपटने के लिए भारत की मदद करेगा। इसके लिए वह भारत की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए भी सहयोग देगा। चीन पूर्वी लद्दाख की सीमा पर सैनिकों की तैनाती कर रखी है जबकि यहां सैनिकों की तैनाती न करने का समझौता किया गया था। इस समझौते के उल्लंघन के कारण दोनों देश के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दक्षिण एवं मध्य एशिया में अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लु ने बुधवार को सीनेट में कहा कि दक्षिण एशिया,मध्य एशिया और आतंकवाद निरोधी मामलों में चीन लगातार आक्रामक होता है जो अमेरिका के सामने चुनौतियां पेश कर रहा है। इसी प्रकार वह भारत को भी हर समय उकसाता रहता है। भारत ने बीजिंग ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार भी किया था। वहीं डोनाल्ड लु ने यह भी कहा कि चीन ने 2020 में लद्दाख सीमा पर भारतीय सैनिकों के साथ झड़प के लिए जिम्मेदार एक चीनी कमांडर को ओलंपिक खेलों में मशाल वाहक भी बनाया था।

सहयोग बढ़ाएगा अमेरिका

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लु ने कहा कि बीजिंग ने हाल ही में एक नया नक्शा भी जारी किया था जिसमें अरुणाचल प्रदेश के बड़े हिस्से को चीनी क्षेत्र में दिखाया गया था। हम भारत को मजबूत नौसैनिक सहयोग के अलावा खुफिया जानकारी साझा करने और अंतरिक्ष एवं साइबर स्पेस जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना भी जारी रखेंगे। इस सहायता का उद्देश्य चीन के उकसावे से निपटने में भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत बनाना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article