Indigo Ticket Offers 2025: वैलेंटाइन डे पर IndiGo का खास ऑफर, 2 टिकट बुक करने पर कपल को मिलेगा 50% डिस्काउंट

Indigo Airlines Valentine’s Day Ticket Booking Offer Discount 2025 Details Update दो यात्रियों के लिए टिकट बुक करते हैं, तो आपको बेस किराए पर 50% तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 12 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

Indigo Ticket Offers 2025

Indigo Ticket Offers 2025

Indigo Ticket Offers 2025: इंडिगो एयरलाइन्स ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत, यदि आप दो यात्रियों के लिए टिकट बुक करते हैं, तो आपको  बेस किराए पर 50% तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 12 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

ऑफर की मुख्य बातें

  • Offer Period:12 फरवरी 2025 (रात 12:01 बजे) से 16 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक।
  • Travel Date: बुकिंग की तारीख से कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिए।
  • Applicable Routes: यह ऑफर चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर लागू होगा।

कैसे करें बुकिंग?

  • इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट: https://www.goindigo.in/
  • इंडिगो मोबाइल ऐप: Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध।
  • इंडिगो 6E Skai
  • पसंदीदा ट्रैवल एजेंट्स

साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं

एक्ट्रा बैगेज: 15kg, 20kg, और 30kg के लिए 15% तक की छूट (चुनिंदा रूट्स पर)।

  • सीट सिलेक्शन: सीट चुनने पर 15% तक की छूट।
  • प्री-बुक्ड मील्स (खाना): फ्लैट 10% की छूट।
  • इमरजेंसी एग्जिट XL सीट्स: घरेलू उड़ानों के लिए सिर्फ ₹599 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ₹699।
  • फास्ट फॉरवर्ड सेवाएं: 50% तक की छूट।
  • 6E प्राइम और 6E सीट & ईट सेवाएं: 15% तक की छूट।

फ्लैश सेल ऑफर

इंडिगो ने 14 फरवरी 2025 को एक विशेष फ्लैश सेल की भी घोषणा की है। इस सेल में पहले 500 ग्राहकों को अतिरिक्त 10% छूट मिलेगी। यह ऑफर केवल रात 8:00 बजे से रात 11:59 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। इसका लाभ केवल इंडिगो की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर की गई बुकिंग पर ही मिलेगा।

इंडिगो का यह वैलेंटाइन डे ऑफर ट्रेवल लवर्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस ऑफर के जरिए आप न केवल कम कीमत पर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं, बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

तो, अपने साथी के साथ यात्रा की प्लान बनाएं और इस खास ऑफर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट www.goindigo.in पर जाएं या उनके मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- IndiGo Passenger Hits Pilot: उड़ान में देरी होने से भड़का यात्री, इंडिगो के पायलट को मारा थप्पड़

यह भी पढ़ें- IndiGo Flight Cancelled: दिल्ली-भोपाल फ्लाइट गणतंत्र दिवस तक कैंसिल, 30 जनवरी तक एयरपोर्ट पर विजीटर प्रवेश रहेगा बंद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article