Advertisment

पटना में इंडिगो एयरलाइन्स के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पटना/नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत पुनाईचक मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहे इंडिगो एयरलाइन्स के पटना हवाई अड्डे पर स्टेशन हेड रूपेश सिंह (38) की मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Advertisment

वारदात के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रूपेश ने वहां दम तोड दिया । एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की और एक वक्तव्य में कहा, ‘‘पटना हवाईअड्डे के मैनेजर के निधन से बहुत दुख पहुंचा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘हम परिवार के संपर्क में हैं तथा उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहे हैं।’’

पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ।

Advertisment

भाषा अनवर

मानसी प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें