Advertisment

Mission Oxygen: कोरोना से जंग में इंडिगो के विमान बने वरदान, 5 देशों से 2717 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर लेकर पहुंचे भारत

Mission Oxygen: कोरोना से जंग में इंडिगो के विमान बने वरदान, 5 देशों से 2717 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर लेकर पहुंचे भारत, Indigo aircraft made a boon in Corona to war India arrived with 2717 Mission oxygen concentrators from 5 countries

author-image
Shreya Bhatia
Mission Oxygen: कोरोना से जंग में इंडिगो के विमान बने वरदान, 5 देशों से 2717 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर लेकर पहुंचे भारत

नई दिल्ली। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo Airlines) के विमानों ने थाईलैंड, चीन, कतर, हांगकांग और सिंगापुर से 2,717 ऑक्सीजन सांद्रकों (Oxygen Concentrators) की ढुलाई की है। इंडिगो ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी घातक लहर के बीच इंडिगो के विमानों ने अब तक विदेश और देश के भीतर 72,461 किलोग्राम वजन के 4,142 ऑक्सीजन सांद्रकों की ढुलाई की है।

Advertisment

देश के 36 हवाई अड्डों पर पहुंचाए गए

दरअसल, भारत इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी भयावह लहर का सामना कर रहा है जिसके कारण देश के कई राज्यों में दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरणों, बिस्तरों और ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है। इंडिगो की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक थाईलैंड, चीन, कतर, हांगकांग और सिंगापुर से कम से कम 2,717 ऑक्सीजन सांद्रकों की ढुलाई की गई है जिनमें से 1,425 ऑक्सीजन सांद्रक देश के 36 हवाई अड्डों पर पहुंचाए गए हैं, देश में आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की कमी को पूरा करने के लिए इंडिगो की ओर से कई उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

देश में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 3780 लोगों की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकार्ड 3780 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहले ही दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें