Commonwealth Games 2022: भारत की झोली में आया एक और मेडल, प्रियंका ने जीता सिल्वर

Commonwealth Games 2022: बर्मिघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के संग्राम के बीच भारत से एक बड़ी खबर खुशखबरी सामने आ रही है जहां पर भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता।
जानें 9वें दिन का शेड्यूल
आपको बताते चलें कि, आज के खेल आयोजन में भारत को फिर खुशखबरी हाथ लगी है जहां पर
1- भारत की प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता।
प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नया इतिहास रचा। गोस्वामी ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। कीनिया की एमिली वामुस्यी नगी (43:50.86) ने कांस्य पदक जीता। एक अन्य भारतीय भावना जाट 47:14.13 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं। हरमिंदर सिंह दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
2- भारतीय बॉक्सर अमित पंघल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने जाम्बिया के पैट्रिक चिनयम्बा को हराया है।
3- भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कोर ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की क्रिकेट स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
0 Comments