Advertisment

India's Most Expensive Sarees : भारत की तीन सबसे महंगी साड़ियां, जिनकी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

India's Most Expensive Sarees : भारत की तीन सबसे महंगी साड़ियां, जिनकी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश indias-most-expensive-sarees-indias-three-most-expensive-sarees-whose-price-will-blow-your-mind-pds

author-image
Preeti Dwivedi
India's Most Expensive Sarees : भारत की तीन सबसे महंगी साड़ियां, जिनकी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। India's Most Expensive Sarees  भारत में भले ही फैशन का दौर बदलता रहे लेकिन भारतीय महिलाओं की अभी भी पहली पसंद साड़िया ही हैं। इसका मोह कभी भंग नहीं हो सकता है। इसी में अगर बात की जाए हैंडलूम साड़ियों की तो फिर इसकी बात की कुछ और है। तो चलिए यदि आप भी साड़ियों के शौकीन हैं तो आपको बताते हैं कि भारत की तीन सबसे महंगी साड़ियां कौन सी हैं। साथ ही जानेंगे इनकी कीमत क्या है।

Advertisment

दिल्ली में लगा हैंडलूम मेला —
यदि आपभ भी साड़ियों के शौकीन हैं। शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है तो ऐसे में अगर आप भी साड़ियां खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें इन दिनों दिल्ली में हैंडलूम हाट चल रहा है। वस्‍त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित इस हाट में हैंडलूम प्रदर्शनी लगाई गई है जहां आपको एक से एक हैंडलूम साड़िया मिलेंगीं। ये प्रदर्शनी 17 जनवरी तक रहेगी। यहां आपको साड़ी की हजारों वैरायटी मिलेंगी। लेकिन हम आपको देश की सबसे महंगी हैंडलूम साडि़यों के बारे में आज बताएंगे।

पाटन पटोला साड़ी —
पाटन पटोला साड़ी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे दोनों ओर से पहना जा सकता है। ये 100 सालों तक नई जैसी दिखती हैं। आपको बता दें उत्‍तरी गुजरात के पाटन में बनने वाली इस विशेष साड़ी के पटोला नाम के पीछे भी एक कारण हैं। वो इसलिए क्‍योंकि एक तरह का कपड़ा होता है। जिसे एक दोहरे इकत से बुनकर बनाया जाता है। इसे बनाने में काफी समय लगता है। इस साड़ी की खासियत इसी से समझी जा सकती है कि इसकी वीबिंग में इस्तेमाल होने वाले ताने—बाने के धागों की टाईडाइड ​को डिजाइन करने में ही तीन से चार महीने लग जाते हैं। यही कारण है कि ये बेहद महंगी होती है। इस साड़ी की कीमत 3 हजार से शुरू होकर 1 लाख रुपए तक होती है।

करहुआ कटवर्क साड़ी —
सबसे पहले बात करेंगे वाराणसी की करहुआ कटवर्क साड़ी की। इसके बारे में हो सकता है आपको न पता हो। अधिकांश लोग यही जानते हैं कि वाराणसी की बनारसी सिल्‍क साड़ी ही फेमस है। मगर क्या आप जानते हैं बनारसी साड़ी इन साड़ियों में अनोखा कटवर्क मिल जाएगा। जो महिलाओं द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। इस साड़ी की खासियत होती है कि इसमें फिगरेटिव पैटर्न में करहुआ टेकनीक पर बनाई जाती है। इसे तैयार करने में काफी लंबा समय लगता है। इनकी कीमत भी अधिक होती है। साथ ही इसे बनाने में 2 लोग लगते हैं। लेकिन आपको बता दें ये साड़ियां अब विलुप्त साड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। वो इसलिए क्योंकि इन्हें बनाने वाले कारीगरों की कमी हो गई है। हालांकि कई लोग इसे स्पेशल आर्डर पर बनवाते हैं। इसमें साधारण कर्टवर्क की साड़ी आपको 5000 रुपए में मिल जाएगी। तो वहीं जैसे—जैसे हैवी कटवर्क कराएंगे तो इसकी कीमत बढ़ती जाती हैं।

Advertisment

मूंगा सिल्क साड़ी - 
तीसरे नंबर पर आती है असम की साड़ियां। जी हां असम अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ मूंगा सिल्‍क साड़ी के लिए काफी जाना जाता है। इनकी डिजाइन आसामी मोटिफ्स की जाती है। इन साड़ियों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये मूंगा सिल्‍क साड़ियां अपनी लंबी ड्यूरेबिलिटी के लिए भी जानी जाती हैं। अगर इन साड़ियों की केयर की जाए तो ये साड़ियां सालों साल नई जैसी लगती हैं। इतना ही नहीं ये साड़ियां केवल येलो और गोल्‍डन कलर में ही आती हैं। इन साड़ियों की सतह भी ग्लाइंग होती है। इन साड़ियों का चलन रॉयल परिवारों में ज्यादा होता है। लेकिन समय के साथ इनकी पहुंच आम आदमी तक हो गई है। वो इसलिए क्योंकि इनकी कीमत अब एफोर्डेबल होने के कारण ये चलन में आ गई हैं। इनकी कीमत की बात करें तो बाजार में ये आपको 2000 रुपये की शुरूआती रेट में मिल जाएंगी। जो 2 लाख रुपए तक जाती हैं।

कहां से ले सकते हैं —
अगर आप भी इन बेशकीमती कारीगरी वाली साड़ियों को लेना चाहते हैं तो इन्हें किसी अच्छे स्टेट हैंडलूम से बड़ी आसानी से खरीदा जा सकता है वरना आप चाहें तो वस्‍त्र मंत्रालय द्वारा लगने वाली विभिन्‍न प्रदर्शनियों से भी खरीदा जा सकता है।

ग्रूमिंग टिप्स फैशन और ब्यूटी फैशन और सौंदर्य expensive saree in india handloom saree handwoven sarees indias-most-expensive-sarees latest collection in saree 2023 saree price and varity silk saree type
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें