India's More Expensive Horse : लक्जरी कार से भी महंगे भारत के ये घोड़े, सफेद बाबा की कीमत 1 करोड़, हैदर 60 लाख का, जानें इनकी खासियत

India's More Expensive Horse : लक्जरी कार से भी महंगे भारत के ये घोड़े, सफेद बाबा की कीमत 1 करोड़, हैदर 60 लाख का, जानें इनकी खासियत indias-more-expensive-horse-these-indian-horses-cost-more-than-a-luxury-car-safed-baba-costs-1-crore-hyder-60-lakhs-know-their-specialty-pds

India's More Expensive Horse :  लक्जरी कार से भी महंगे भारत के ये घोड़े, सफेद बाबा की कीमत 1 करोड़, हैदर 60 लाख का, जानें इनकी खासियत

हरियाणा। India's More Expensive Horseअगर आप दुनिया के महंगे घोड़ों में शुमार घोड़ों के नाम जानना चाहते हैं तो आप बिना देरी करे हरियाणा में चल रहे 39 वीं पशुधन प्रदर्शनी में पहुंच जाएं। जी हां इन दिनों यहां पर पशुधन प्रदर्शनी चल रही है। जहां ऐसे दो बेशकीमती घोड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। जी हां चलने वाली यह प्रदर्शनी 13 मार्च यानि आज सोमवार तक ही चलेगी। जिसे देखने के लिए लोग दूर—दूर से आ रहे हैं।

कौन से हैं वे दो घोड़े — India's More Expensive Horse
आपको बता दें सफेद बाबाा के नाम से एक घोड़ा सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसकी कीमत 1 करोड़ है। तो वहीं एक और मारवाड़ी नस्ल के घोड़े की कीमत 60 लाख बताई जा रही है। आपको बता दें बीते साल भिवानी में राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी संचालित की गई थी। जिसमें इन दोनों घोड़ों ने चैंपियन का खिताब जीता था। इन दोनों के घोड़ों के मालिकों के नाम दादरी के राकेश गिरी और कुरूक्षेत्र के उदयवीर सिंह विर्क बताए जा रहे हैं। दोनो को अच्छी नस्ल के घोड़े पालने का शौक है। इन दोनों की घोड़ों को देखने के लिए दूर—दराज से लोग आ रहे हैं। आपको बता दें घोड़ा मालिक उदयवीर घोड़े को प्रदर्शनी में रैंप पर कैटवॉक के लिए लाए थे।

हाईटैक के घोड़े की सिक्योरिटी — India's More Expensive Horse
आपको बता दें उदयवीर अपने घोड़े की बहुत केयर करते हैं। इन्होंने अपने अपने घोड़े का डीएनए टेस्ट तक कराया है जिसे जांच के लिए आयरलैंड भेजा गया है। उदयवीर चाहते हैं कि वे चाहते हैं कि डीएनए टेस्ट के माध्यम से नस्ल को धोखाधड़ी होने से रोका जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने एक और हाईटेक तरीका अपनाते हुए डॉक्टरों के माध्यम से माइक्रोचिपिंग भी अपने कराई है। ताकि उनके अजीज के गुम होने का खतरा कम हो सके।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article