Chandrayaan-3: चांद पर होगी भारत की छाप ! 23 अगस्त को चांद की सतह पर करेगा लैंड

Chandrayaan-3:चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिग के साथ ही भारत के निशान भी चांद पर छप जाएंगे। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए गये है।

Chandrayaan-3: चांद पर होगी भारत की छाप ! 23 अगस्त को चांद की सतह पर करेगा लैंड

Chandrayaan-3:चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिग के साथ ही भारत के निशान भी चांद पर छप जाएंगे। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए गये चंद्रयान-3 मिशन में भेजे गये रोवर के पिछले पहिये में अशोक स्तंभ और ISRO का लोगो का चिन्ह है। रोवर इन दोनों की छाप चंद्रमा की सतह पर छोड़ेगा ।

बता दें कि ISRO ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए चंद्रमा के दक्षिणी क्षेत्र को चुना है। यह ऐसा क्षेत्र है, जहां लंबे समय से रोशनी नहीं पहुंची है। यहां पानी की संभावना है इसलिए वैज्ञानिकों के लिए भी ये काफी रुचिकर क्षेत्र है।

रोवर चंद्रमा की सतह पर मौजूद खनिजों का अध्ययन करेगा। चंद्रयान के साथ भेजा गया लैंडर वातावरण, तापमान और पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी का अध्ययन करेगा। योजना के मुताबिक चंद्रयान-3 मिशन 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की योजना है। अभी तक सिर्फ तीन देश अमेरिका, रूस और चीन ही ऐसा कर चुके हैं। ऐसा करने के साथ ही भारत भी इन देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

[caption id="attachment_235921" align="alignnone" width="859"]Chandrayan-3 Chandrayan-3[/caption]

चंद्रयान 3  के साथ इस बार केवल रोवर और लैंडर ही जा रहे हैं। चंद्रयान 2 के साथ भेजा गया ऑर्बिटर अभी भी वहां मौजूद है और काम कर रहा है। चंद्रयान-2 को 2019 में भेजा गया था, लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था। चंद्रमा की सतह से दो किमी पहले चंद्रयान 2 के लैंडर का संपर्क टूट गया था।

चंद्रमा पर भारत की मौजूदगी के होंगे निशान

लैंडर से निकलने के बाद रोवर प्रज्ञान न केवल डेटा इकठ्ठा करेगा बल्कि चंद्रमा की सतह पर हमेशा के लिए भारत की मौजूदगी के निशान भी छोड़ेगा। रोवर का पिछला पहिया इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह आगे बढ़ने पर अपने पीछे चंद्रमा की सतह पर सारनाथ में अशोक की लाट से लिया गया भारत का राष्ट्रीय चिह्न अंकित करेगा। इसका दूसरा पिछला पहिया इसरो का निशान प्रिंट करेगा जो हमेशा के लिए चांद पर भारत की मौजूदगी का प्रमाण होगा।

publive-image

इसरो के वीडियो में चंद्रयान का पूरा मैकेनिज्म

चंद्रयान 2 को भेजे जाने के दौरान इसरो ने एक एनिमेटेड वीडियो रिलीज किया था, जिसमें इसके चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद की कार्यप्रणाली के बारे में दिखाया गया था। चंद्रयान का लैंडर सतह पर उतरने के बाद उसके अंदर रखे रोवर की बैटकी एक्टिवेट हो जाएगी और उसके सोलर पैनल खुल जाएंगे। इसके बाद रोवर चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा। सतह पर पहुंचने के बाद उसका कैमरा और दूसरे हिस्से एक्टिव हो जाएगा और रोवर सतह पर आगे बढ़ने लगेगा।

लैंडर से 500 मीटर दूर ही जा सकेगा रोवर

रोवर जो डेटा इकठ्ठा करेगा उसे लैंडर के पास भेजेगा, जिसे लैंडर जमीन पर इसरो के कमांड सेंटर को भेजेगा। लैंडर के माध्यम से ही इसरो के वैज्ञानिक रोवर को कमांड भेज सकेंगे। रोवर का कार्यकाल एक चंद्रदिवस (धरती पर 14 दिन) के बराबर होगा। चंद्रमा की सतह पर परीक्षण के दौरान रोवर प्रज्ञान लैंडर से 500 मीटर से ज्यादा दूर पर नहीं जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:

Kedaranath Dham: केदारनाथ मंदिर में मोबाइल पर बैन, इस वजह से लिया गया फैसला

Somvati Amavasya 2023: श्रावण में सोमवती अमावस्या-सोमवार का दुर्लभ संयोग, धन प्राप्ति के लिए करना न भूलें तुलसी-दूध से जुड़ा ये उपाय

Weather Update Today: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Abhishek Bachchan Join Politics: क्या लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगें अभिषेक, जानें कहां और किस पार्टी के होगें दावेदार

Vande Bharat Train Fire: भोपाल से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Sawan 2023 Solah Somwar: सावन महीने में चाहते हैं दुखों से मुक्ति, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article