Today History: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आज के दिन मिला था भारत रत्न, जानें आज का इतिहास

नई  दिल्ली।  देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को 15 जुलाई को ही देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था।

सात जून : इस घटना का है,ताजमहल से गहरा रिश्ता

नई  दिल्ली।  देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को 15 जुलाई को ही देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान करने का ऐलान किया गया था। उन्हें यह वर्ष 1955 में प्रदान किया गया था। वर्ष 1954 में स्थापित यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी दूसरी ऐसी शख्सियत रहीं, जिन्हें प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 15 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1904 : अमेरिका के लॉस एंजिलिस में पहला बौद्ध मंदिर बना।
  • 1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
  • 1916 : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरूआत।
  • 1926 : बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।
  • 1955 : प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  • 1961 : स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
  • 1968 : अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत।
  • 1979 : भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2000 : सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
  • 2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
  • 2004 : माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
  • 2018: फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें :

Balaghat News: बालाघाट की संघमित्रा दावा, भाई प्रसनजीत पाकिस्तान के जेल में है बंद

Datia Unav: दतिया उनाव मामले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

CBSE Board: बोर्ड एग्जाम 2024 की डेटशीट जारी, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र यहां देखें परीक्षा की तारीख

Ravindra Mahajani: इस प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक का पुणे में मिला शव, अंदर से बंद था अपार्टमेंट

Titli Asana Periods Benefits: पीरियड्स में पेट दर्द से हैं आप परेशान, तितली आसन दिलाएगा तुरंत आराम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article