Women's Hockey India: भारतीय महिला हॉकी 5 टीम ने मलेशिया पर 7-2 से जीत के साथ विश्व कप क्वालीफायर की शुरुआत की

World Cup Qualifier: भारत ने मलेशिया के खिलाफ 7-2 की शानदार जीत के साथ महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत की।

Women's Hockey India: भारतीय महिला हॉकी 5 टीम ने मलेशिया पर 7-2 से जीत के साथ विश्व कप क्वालीफायर की शुरुआत की

World Cup Qualifier: भारत ने शुक्रवार को ओमान में मलेशिया के खिलाफ 7-2 की शानदार जीत के साथ महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत की।

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भारत के लिए कप्तान नवजोत कौर (तीसरे, 28वें), अक्षता ढेकाले (चौथे), मरियाना कुजूर (17वें), मोनिका डी. टोप्पो (12वें, 20वें) और महिमा चौधरी (28वें) ने गोल किये।

मलेशिया ने वान वान (सातवें) और अजीज जफिराह (11वें) गोल करने में सफल रही। भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। मैच के तीसरे और चौथे मिनट में नवजोत और अक्षता के गोल से टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने आक्रामक खेल दिखाया

मलेशिया ने वान और जफिराह के गोल से मैच में वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। भारत ने इसके बाद जवाबी हमला तेज किया और मोनिका के गोल से टीम ने मध्यांतर से पहले 3-2 की बढ़त बना ली।

भारत ने मैच के दूसरे हाफ में खेल की गति को बढ़ाने पर ध्यान दिया और टीम को इसका फायदा भी मिला। मरियाना और मोनिका ने तीन मिनट के अंदर दो गोल कर मैच पर भारतीय पकड़ को मजबूत कर दिया। महिमा और नवजोत ने 28 मिनट में दो गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को 7-2 कर दिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को जापान से है।

हॉकी 5 में प्रत्येक टीम में पांच-पांच खिलाड़ी होते है और इसका मैदान नियमित फील्ड हॉकी से छोटा होता है।

ये भी पढ़ें: 

CG Election 2023: अंतागढ़ विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

ISSF World Championships 2023: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, 50 मीटर पिस्टल महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल

MP News: AI तकनीक से सीएम शिवराज को बांध सकेंगी बहनें राखी, जंबूरी मैदान में होगा कार्यक्रम

CG Election 2023: अंतागढ़ में बंगाली समुदाय किंगमेकर, जानिए क्या हैं चुनावी मुद्दे?

BWF World Badminton Championships 2023: एचएस प्रणय ने पूर्व विश्व चैंपियन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

hockey, hockey india, indian womens hockey team, World Cup Qualifier, hockey 5, india vs malaysia

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article