भारतीय रेलवे ने दी बड़ी राहत, मुंबई में महिलाओं के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

मुंबई। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है। भारतीय रेल ने मुंबई में महिला यात्रियों को बड़ी राहत देेने जा रहा है। जिसके बाद से महिला यात्रियों को बसों की लंबी कतारों और सड़क पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। महिलाएं लोकल ट्रेनों के जरिए समय में अपने ऑफिस या काम पर जा सकेंगी महिलाओं के लिए लोकल ट्रेनों में सफर करना ज्यादा सुविधा जनक और सुरक्षित होगा
भारतीय रेल द्वारा मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल में महिलाओं के लिए महिला विशेष सेवाएं शुरु की गयी है।
अब उन्हें बसों की लंबी कतारों एवं सड़क मार्ग में लगने वाले अधिक समय से छुटकारा मिलेगा, और वह तेज, सुविधाजनक, और सुरक्षित सफर कर सकेंगी। pic.twitter.com/FpUXmeITNT
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 25, 2020
भारतीय रेलवे मुंबई में अब तक 1400 से अधिक लोकल ट्रेनें चला चुकी है. भारतीय रेलवे ने मुंबई के आम लोगों से अपील की है कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दी है। वहीं महिलाओं के लिए निर्धारित समय 11 बजे सुबह से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे के बाद है। ऐसे में ऐसे लोग जिन्हें सफर करने की अनुमति नहीं है वो न तो स्टेशन पर जाएं और न ही लोकल ट्रेनों में सफर का प्रयास न करें।