indian railway rules 2023 : नए साल से पहले भारतीय रेलवे ने बदले कई नियम, जानना जरूरी है

indian railway rules 2023 : नए साल से पहले भारतीय रेलवे ने बदले कई नियम, जानना जरूरी है

Indian Railway: नया साल आने में अभी कुछ ही दिन बचे है। जल्द ही नया साल यानि 2023 की शुरूआत होने जा रही है। नए साल की शुरूआत से पहले कई बदलाव भी होने जा रहे है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने कुछ नियमों में बदलाव किया है, जिन्हें जानना जरूरी है। नही तो आप परेशानी में पड़ सकते है। रेलवे ने बदलाव किए नियमों को यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी किया है।

इन नियमों में किया बदलाव

नए साल से पहले बदले नियमों के अनुसार अब आपको यात्रा के दौरान सोने में कोई परेशानी नहीं होगी। रात 10 बजे के बाद टीटीई आपको परेशान नहीं करेगा। रात 10 बजे के बाद अब टीटीई टिकट चेक नहीं कर सकता है। रात 10 बजे के बाद यात्रा करने वाले सामूहिक तौर पर बातचीत नहीं कर सकते है। वही रात 10 बजे के बाद नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटे बंद करनी होंगी। वही रात 10 बजे के बाद भोजन नहीं परोसा जाएगा। हालांकि कै​टरिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। रात के 10 बजे के बाद मीडिल वर्थ खोल सकते है, मीडिल वर्थ खोलने पर कोई आपत्ति नहीं उठा सकता है। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में यात्री गाना नहीं सुन सकते है, फोन पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकते है।

आपको बता दें कि रेलवे ने यह बदलावा इसलिए किए है क्योंकि रेलवे को इन नियमों से संबंधित कई शिकायते प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते रेलवे ने अपने नियमों में ये भी नियम जोड़ा है। रेलवे ने इन नियमों को लागू कर दिया है। अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो आपको इन नियमों को ध्यान में रखना होगा। नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। रेलवे आपके खिलाफ कार्यवाई कर सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article