Korea Open: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने कोरिया ओपन का खिताब जीता, फाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया

कोरिया। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने 17-21 21-13 21-14 कीजीत से कोरिया टूर्नामेंट खिताब जीत लिया।

Korea Open: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने कोरिया ओपन का खिताब जीता, फाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया

 कोरिया। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने रविवार को यहां पुरुष युगल फाइनल में फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशियाई शीर्ष वरीय जोड़ी पर 17-21 21-13 21-14 की

जीत से कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट खिताब जीत लिया।

भारतीय जोड़ी एक गेम से पिछड़ रही थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाला। शनिवार को भारतीय जोड़ी ने चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे

गेम में रोमांचक जीत से फाइनल में प्रवेश किया था। सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब भी जीते हैं। सात्विक और चिराग ने जोड़ी बनाने के बाद कई खिताब अपने नाम किये हैं

जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप का स्वर्ण पदक, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के अलावा सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और

इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में जीत शामिल हैं। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर छह स्तर में विभाजित होता है जिसमें विश्व टूर फाइनल्स, चार सुपर 1000 टूर्नामेंट, छह सुपर 750 टूर्नामेंट, सात सुपर 500 टूर्नामेंट और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट

शामिल होते हैं। टूर्नामेंट का एक अन्य वर्ग बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 स्तर है जिससे भी रैंकिंग अंक मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:

Lahiru Thirimanne Retires: टेस्ट सीरीज के बीच इस खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला, अचानक संन्यास का किया ऐलान

MP News: अंधविश्वास की घटना को रोकने के लिए वन विभाग कर रहा सतर्क, बुंदेलखंड और खंडवा में हुई थी घटना

MP News: हरदा में समिति प्रबंधको की मिलीभगत से मूँग खरीदी में  हो रहा भ्र्ष्टाचार, जानिए पूरा मामला? 

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अमरनाथ यात्रा के लिए 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Jyotiraditya Scindia: गद्दार कहने पर कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस को दिया करारा जवाब 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article